बहराइच: हैंडपंप लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घायल…मुकदमा दर्ज

बहराइच: हैंडपंप लगाने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घायल…मुकदमा दर्ज

बहराइच/विशेश्वरगंज। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया में शुक्रवार शाम को हैंडपंप लगाने को लेकर ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच मारपीट हो गई। हमले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। विशेश्वरगंज थाना …

बहराइच/विशेश्वरगंज। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया में शुक्रवार शाम को हैंडपंप लगाने को लेकर ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच मारपीट हो गई। हमले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया की ग्राम प्रधान आरती देवी हैं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान की ओर से शुक्रवार को ग्राम पंचायत के मजरा सहायपुरवा में इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा रहे थे। इसी बीच पूर्व ग्राम प्रधान परिवार के सदस्य श्रीचंद शुक्ला ने उपरोक्त नल मेरे ग्राम प्रधानी में पट्टे की जमीन में लगाया गया था। उसे वह अपने हिसाब से रिबोर कराएगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में तू तू मैं मैं शुरू हो गई।

विवाद के दौरान ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान (38) पुत्र राम प्रसाद चौहान को जमकर मारापीटा गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक फायरिंग भी की गई है। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी ने बताया कि मारपीट हुई है। फायरिंग किसी पक्ष से नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: शिक्षक पर मेहरबान बीएसए, छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में नहीं हुआ निलंबन