लखनऊ : कड़ी सुरक्षा के बीच सजदे में झुके सिर, अकीदतमंदों ने अदा की नमाज…पढ़ें पूरी खबरें

देर रात राजधानी में लागू हुई धारा-144, इन मस्जिदों अदा की नमाज लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में ईद-उल-अजहा की रविवार सुबह नमाज अदा की गई। सुबह से ही नामजियों की भीड़ मजिस्दों, ईदगाहों व इबादतगाहों में पहुंचने लगी। इसको मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग के ईदगाह, …
- देर रात राजधानी में लागू हुई धारा-144, इन मस्जिदों अदा की नमाज
लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में ईद-उल-अजहा की रविवार सुबह नमाज अदा की गई। सुबह से ही नामजियों की भीड़ मजिस्दों, ईदगाहों व इबादतगाहों में पहुंचने लगी। इसको मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग के ईदगाह, टीले वाली मस्जिद समेत पुराने लखनऊ में सुरक्षा-व्यवस्था के खास इंतजाम किए थे।
बता दें कि मंडलायुक्त रोशन जैकब, डीएम सूर्यपाल गंगवार, पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने शहर का जायजा लेकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। शनिवार की देर रात राजधानी में लॉ एंड आर्डर बरकरार करने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई।
सुबह सात बजे अदा हुई नमाज
बता दें कि ईद-उल-अजहा पर नमाजी सुबह से ही मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज अदा करने पहुंचे। लोगों ने अकीदत के साथ विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की। बताते चलें कि सुबह 5.45 से लेकर दोपहर दो बजे तक लोगों नमाज पढ़ी। वहीं ऐशबाग के अलावा टीले वाली मजिस्द में अकीदतमंदों की काफी भीड़ देखने को मिली।
राजधानी के इन मस्जिदों में अदा की नमाज, जानें
1:मस्जिद इब्राहीमी, गली मीर माता सुबह: 5:45 बजे, 2. नादान महल रोड सुबह 7:00 बजे 3. मस्जिद एक मीनारा, अकबरी गेट सुबह 7:00 बजे 4. मस्जिद सारिया, हाता सूरत सिंह सुबह 7:00 बजे 5. नदवदुल उलमा मस्जिद, नदवा सुबह 7:30 बजे, 6. मस्जिद दरगाह हजरत कासिम शाह सुबह 7:30 बजे 7. मस्जिद मुआविया, जर्राह वाली गली सुबह 7:30 बजे 8. मस्जिद अनस, कच्चा पुल चौपटिया सुबह 7:30 बजे 9. जामा मस्जिद, चिक मंडी सुबह 8:00 बजे 10. मस्जिद ख्वास, मौलवीगंज सुबह 7:30 बजे 11. नूरी मस्जिद, गढ़ी कनौरा सुबह 8:00 बजे 12. हामिद मस्जिद, एवरेडी चौराहा सुबह 8 बजे, 13. लाल मस्जिद, आलमनगर सुबह 8:00 बजे 14. मदीना मस्जिद, अबरारनगर सुबह 8:00 बजे, 15. फातिमी मस्जिद, खुर्रम नगर सुबह 8:00 बजे, 16. मस्जिद अबू बक्र, भोलानाथ कुआं सुबह 8:00 बजे, 17. मस्जिद राईनी, चौक मंडी सुबह 8:00 बजे, 18. पीली मस्जिद, नया गांव, लाटूश रोड सुबह 8:00 बजे, 19. मस्जिद खजूर वाली, गढ़ी कनौरा सुबह 8:00 बजे 20. कमेले वाली मस्जिद, बिल्लौचपुरा सुबह 8:00 बजे, 21. मस्जिद बर्फ खाना, एवरेडी चौराहा सुबह 8:00 बजे, 22. मस्जिद आमिर, एवरेडी चौराहा सुबह 8:00 बजे, 21. मस्जिद मदीना, विजय खेड़ा सुबह 8:00 बजे, 22. छोटी मस्जिद, ऐशबाग सुबह 8:00 बजे, 23. मस्जिद असकरी, महमूद नगर सुबह 8:00 बजे 24. मस्जिद, सेक्टर-जी, एलडीए कॉलोनी सुबह 8:00 बजे, 25. आमना मस्जिद, बंगला बाजार सुबह 8:15 बजे, 26. मस्जिद बंगला बाजार सुबह 8:30 बजे, 27. मस्जिद सफदर साहब, मेहंदीगंज सुबह 8:30 बजे, 28. मस्जिद हैदरी, काजमैन सुबह 8:30 बजे 29. मस्जिद चुन्नू खां, काजमैन सुबह 8:30 बजे 30. ईदगाह, राजाजीपुरम सुबह 8:30 बजे 31. मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह सुबह 8:30 बजे 32. मस्जिद तकवियतुल ईमान, नक्खास सुबह 8:30 बजे 33. मस्जिद कादर खां, तालकटोरा सुबह 8:30 बजे 34. मस्जिद उमर, तंबाकू मंडी सुबह 8:30 बजे 35. मदरसा मोहम्मदिया, चौपटिया सुबह 8:30 बजे 36. मस्जिद सुनहार वाली, गुल्लू शाह तकिया सुबह 8:30 बजे 37. मस्जिद सिद्दीकिया, कटरा मोहम्मद अली खां सुबह 8:30 बजे 38. मस्जिद आमीन, बंगला बाजार सुबह 8:30 बजे 39. जामा मस्जिद सुबहानी खेड़ा सुबह 8:30 बजे 40. मस्जिद हक प्लाजा, अबरारनगर सुबह 8:30 बजे 41. मस्जिद नूरी, गढ़ी कनौरा सुबह 8:30 बजे 42. मकबरे वाली मस्जिद, महमूद नगर सुबह 8:30 बजे 43. मस्जिद बड़ी वाली, महमूद नगर सुबह 8:30 बजे 44. मस्जिद तलहा, तंबाकू मंडी सुबह 8:30 बजे 45. मस्जिद हमजा कंघी वाली गली, नक्खास सुबह 8:30 बजे 46. मस्जिद चांद वाली, खदरा रूपपुर सुबह 8:30 बजे 47. मस्जिद तारनशाह वाली, खदरा सुबह 8:30 बजे 48. मस्जिद अलफैज, बंगला बाजार सुबह 8:45 बजे 49. मस्जिद खाक-ए-पाक, मेहंदीगंज सुबह 9:00 बजे 50. पड़ाइन की मस्जिद, अमीनाबाद: 9:00 बजे 51. मस्जिद तकिया वाली, गढ़ी कनौरा सुबह 9:00 बजे 52. हाजी रहीम बख्श, तंबाकू मंडी सुबह 9:00 बजे 53. मदीना मस्जिद, राजाजीपुरम सुबह 9:00 बजे 54. चांद वाली, तालकटोरा सुबह 9:00 बजे 55. मस्जिद तेजीखेड़ा सुबह 9:00 बजे 56. बिस्मिल्लाह शाह, चौपटिया सुबह 9:00 बजे 57. मस्जिद पीर गड़ावन, खदरा सुबह 9:00 बजे 58. मस्जिद फिरदौस, खदरा मदेयगंज सुबह 9:00 बजे 59. मस्जिद बिसौली, टूड़ियागंज सुबह 9:00 बजे 60. मस्जिद अम्मार, रामबाग खदरा सुबह 9:00 बजे 61. मस्जिद दबीरुद्दौला सुबह 9:00 बजे, 62. ईदगाह बिजनौर सुबह 9:00 बजे 63. ईदगाह औरंगाबाद सुबह 9:00 बजे 64. मस्जिद धनिया मैरी, मौलवीगंज सुबह 9:30 बजे 65. ऐशबाग ईदगाह सुबह 10:00 बजे 66. मस्जिदे कूफा काजमैन सुबह 10:00 बजे 67. मस्जिद दरिया वाली: 10:00 बजे 68. मस्जिद दरगाह हजरत अब्बास सुबह 10:30 बजे 69. आसिफी मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा सुबह 11:00 बजे 70. टीले वाली मस्जिद सुबह 11:00 बजे, 71. मस्जिद कर्बला दियानतुद्दौला सुबह 11:30 बजे।
मौलाना राशिद फिरंगी महली ने की अपील
बता दें कि इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के मौलाना राशिद फिरंगी महली ने सभी को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए अपील की कि किसी प्रतिबंधित जीव की कुर्बानी न दें। खून को नालियों में न बहाएं, उसे जमीन में दफन कर दें। इसके अलावा शांति और आपसी भाईचारा कायम करें। कहा कि प्रदेश सरकार और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन जरूर करें। वहीं सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद ने भी बकरीद की मुबारकबाद दी।
राजधानी में लागू हुई धारा-144
बता दें कि शनिवार की देर रात राजधानी लखनऊ में बकरीद, सावन और मोहर्रम के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी गई है। ये सख्ती 10 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। इसको लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने निर्देशों में कहा कि खुली स्थानों पर कुर्बानी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को नियमानुसार ही बजाया जाएगा, सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की बलि और लाउडस्पीकर तेज बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। आपको बता दें कि रविवाद को ईद-उल-अजहा का पर्व शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। सड़कों पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई। वहीं लोगों की भीड़ जमा होने पर पुलिस की ओर से हिदायत भी दी गई। बता दें कि नए आदेशों के मुताबिक, विधान भवन के आसपास 1 किमी की दूरी तक ट्रैक्टर, ट्रॉली, बैलगाड़ी, तांगा, घोड़ागाड़ी, आग्नेयाश्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, सिलेण्डर, हथियार आदि का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जबकि सरकारी दफ्तरों, विधानसभा भवन के ऊपर या आसपास एक किमी के दूरी में ड्रोन से शूटिंग भी प्रतिबंधित रहेगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ: राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार, धारा 144 लागू