लखनऊ: टीले वाली मस्जिद में बकरीद के मौके पर अदा की गई नमाज, बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजी

लखनऊ: टीले वाली मस्जिद में बकरीद के मौके पर अदा की गई नमाज, बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजी

लखनऊ। राजधानी में आज रविवार के दिन ईद-उल- अजहा (बकरीद) का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही शहर के विभिन्न मस्जिदो में ईद- उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही है। टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज अदा की गई। 10 बजे ऐशबाग स्थित ईदगाह …

लखनऊ। राजधानी में आज रविवार के दिन ईद-उल- अजहा (बकरीद) का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही शहर के विभिन्न मस्जिदो में ईद- उल-अजहा की नमाज अदा की जा रही है। टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे नमाज अदा की गई। 10 बजे ऐशबाग स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई, वहीं बड़ा इमामबाड़ा में ईद की नमाज के लिए भारी तादाद लोग पहुंचे।

टीले वाली मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां पर नमाज अदा की गई, इस दौरान लोगों ने देश की अमन-चैन के लिए दुआ मांग।

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक साल में दो बार ईद मनाई जाती है। रमजान खत्म होने के बाद मीठी ईद मनाई जाती है, जिसे ईद उल फितर कहा जाता है, वही उसके 70 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है। जिसे ईद उल अजहा कहा जाता है।

पढ़ें-कानपुर: बकरीद पर ईदगाहों और मस्जिदों में लाखों नमाज अदाकर, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

ताजा समाचार