मथुरा: गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, आठ से 15 जुलाई तक होगा मेले का आयोजन

मथुरा: गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, आठ से 15 जुलाई तक होगा मेले का आयोजन

मथुरा, अमृत विचार। गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। मंगलवार को पूरे दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्षा में मूडिया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक होती रही। …

मथुरा, अमृत विचार। गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। मंगलवार को पूरे दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्षा में मूडिया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक होती रही।

गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला आठ से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। एक साथ लाखों लोगों के गोवर्धन में आने के बाद कोई अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र को 25जोन में विभाजित किया है। इसके साथ ही नौ सुपर जोन भी बनाए गए हैं। 50 जोनल मजिस्ट्रेट के निर्देशन में हजारों की संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी मेला ड्यूटी करेंगे।

इस बार मेला ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को दो शिफ्ट में लगाया जाएगा। ताकि अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जो खाका तैयार किया है उसे सटीक तरीके से अमलीजामा पहनाया जा सके। एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधीनस्थों को निर्देश दिए कि वह ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करें। ड्यूटी के दौरान अपने प्वाइंट से यदि कर्मचारी गैर हाजिर मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- मथुरा: बीमारी से पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर दी जान