जानिए कौन हैं Femina Miss India 2022 चुनी गईं 21 साल की Sini Shetty

जानिए कौन हैं Femina Miss India 2022 चुनी गईं 21 साल की Sini Shetty

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में जन्मी और कर्नाटक (Karnataka) से ताल्लुक रखने वालीं 21-वर्षीय सिनी शेट्टी (Sini Shetty) को 58वें फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2022) ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2022 घोषित किया गया। सिनी ने कई खूबसूरत और इंटेलिजेंट को- कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब जीता। मिस इंडिया-2020 मानसा वाराणसी ने सिनी …

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में जन्मी और कर्नाटक (Karnataka) से ताल्लुक रखने वालीं 21-वर्षीय सिनी शेट्टी (Sini Shetty) को 58वें फेमिना मिस इंडिया (Femina Miss India 2022) ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2022 घोषित किया गया। सिनी ने कई खूबसूरत और इंटेलिजेंट को- कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब जीता। मिस इंडिया-2020 मानसा वाराणसी ने सिनी को ताज पहनाया जो मिस वर्ल्ड पेजेंट के अगले एडीशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शिनाटा चौहान को दूसरा जबकि रुबल शेखावत को पहला रनर-अप घोषित किया गया।

आपको बता दें कि मिस इंडिया 2022 को इस बार 6 जजों ने जज किया। इनमें मलाइका अरोड़ा, राहुल खन्ना, डीनो मोरिया, श्यामक डावर और रोहित गांधी के नाम शामिल है। इवेंट में इंडियन वुमन क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी मौजूद थी।

कौन हैं सिनी शेट्टी?
मिस इंडिया 2022 चुनी गईं सिनी शेट्टी (21) का जन्म मुंबई में हुआ था लेकिन वह कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं। सिनी ने स्कूली शिक्षा मुंबई के सेंट डॉमिनिक सैवियो विद्यालय से ली है, उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स डिग्री है और फिलहाल वह चार्टर्ड फाइनेंशियल ऐनालिस्ट (सीएफए) का कोर्स कर रही हैं। वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

सिनी ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। वे कई बड़े ऐड्स में नजर आई हैं। बात सिनी की पर्सनल लाइफ की करें तो वे ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। वे सिर्फ 4 साल की उम्र से डांस कर रही है और 14 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया था।

फर्स्ट रनर अप
फर्स्ट रनर अप राजस्थान की रहने वाली रूबल शेखावत (Rubal Shekhawat) रहीं। रूबल का मानना है कि परफेक्शन से ज्यादा जरूरी प्रोग्रेस है। रूबल को डांसिंग, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रुचि है और बैडमिंटन खेलना पसंद है।

सेकंड रनरअप
उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान (Shinata Chauhan) सेकंड रनरअप बनीं। 21 वर्षीय शिनाता स्कॉलर रही हैं और हमेशा लीडरशिप रोल प्ले किए हैं। वह खुद को व्यक्त करना पसंद करती है, उन्हें म्यूजिक सुनना और प्रियजनों के साथ बातचीत करना पसंद है। बता दें कि इस ग्रैंड फिनाले को 17 जुलाई 2022, रविवार को दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें :  जानिए कौन हैं Femina Miss India 2022 चुनी गईं 21 साल की Sini Shetty

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: नशे में धुत पिता ने बेटे की गर्दन पर रखा पैर, मासूम की दर्दनाक मौत
IPL 2025, CSK vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार बल्लेबाजी कर चेन्नई को 5 विकेट से हराया, CSK ने गंवाया 7वां मुकाबला
Lucknow Crime News : झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, दी धमकी
UP Board Exam Result 2025 : दसवीं में 96.67 प्रतिशत अंक पाकर आकांक्षा ने प्रदेश आठवें स्थान पर
होटल वियाना में बिना सूचना के रह रहे थे ओमान के पांच नागरिक : रूकने का नहीं बता सके कारण, होटल मालिक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
Pahalgam Terror Attack : पांच पाकिस्तान भेजे गये, तीन नागरिकों को नोटिस, एलआईयू की टीम लगातार कर रही निगरानी