इटली में अल्पाइन ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, छह लोगों की मौत, 18 लोग बर्फ और चट्टानों के मलबे के बीच फंसे

रोम। इटली में अल्पाइन ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इटली के सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक 18 लोग बर्फ और चट्टानों के मलबे के बीच फंसे हैं, …
रोम। इटली में अल्पाइन ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इटली के सरकारी टेलीविजन चैनल के मुताबिक 18 लोग बर्फ और चट्टानों के मलबे के बीच फंसे हैं, जिन्हें अल्पाइन रेसक्यू कोर के कर्मी निकालने में जुटे हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
नेशनल एल्पाइन एंड केव रेस्क्यू कोर की ऑफिसर मिशेला कैनोवा ने कहा- जानकारी मिलते ही लोगों को बचाने के कवायद शुरू कर दी गई। घायलों में से दो को बेलुनो के अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एक की हालात गंभीर थी। उसे ट्रेविसो के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पांच लोगों को ट्रेंटो के हॉस्पिटल ले जाया गया है।
11,000 फुट की उंचाई वाले पर्वत पर था ग्लेशियर
पूर्वी डोलोमाइट्स में मरमोलाडा सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई लगभग 11,000 फुट है। अल्पाइन बचाव सेवा के प्रवक्ता वाल्टर मिलान ने सरकारी टेलीविजन चैनल से कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा किन कारणों से टूटा। उन्होंने कहा कि जून से इटली भीषण गर्मी का सामना कर रहा है। ग्लेशियर टूटने की वजह गर्मी भी हो सकती है। मरमोलाडा चोटी इलाके में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में पांच हेलिकॉप्टर और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही।
इटली ने बिछाया तिरपाल
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से दुनिया भर के ग्लेशियर पिघल रहे हैं। इसे रोकने के लिए इटली के वैज्ञानिक अल्पाइन पहाड़ों पर मौजूद एक ग्लेशियर को बचाने के लिए उस पर सूरज की रोशनी रिफ्लेक्ट करने वाला तिरपाल बिछा दिया। इस काम को पूरा करने के लिए इटली की सरकार ने कैरोसेलो टोनाले कंपनी को जिम्म्दारी सैंपी थी।
ये भी पढ़ें :डेनमार्क : कोपेनहेगन के मॉल में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार