अयोध्या: अगले महीने से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

अमृत विचार, अयोध्या। शासन के निर्देश के क्रम में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने मण्डल के समस्त जनपदों में संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए माह जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 16 से …
अमृत विचार, अयोध्या। शासन के निर्देश के क्रम में मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने मण्डल के समस्त जनपदों में संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए माह जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 जुलाई तक और दस्तक अभियान 16 से 31 जुलाई तक चलेगा।
निर्देश दिए हैं कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। अभियान के तहत ग्रामीण आबादी को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर फॉगिंग और सैनिटाइजेशन किया जाना चाहिए। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर वायरल फीवर, संक्रामक बीमारियों और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे।
इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष रूप से गांवों और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संचारी रोगों के फैलने के कारण और उनके प्रसार को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने संचारी रोग से बचाव के लिए मण्डल के सभी जनपदों में निगरानी अभियान के साथ व्यापक पैमाने पर फॉगिंग और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मण्डल के सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पढ़ें-विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में करें सहयोग: राज्यमंत्री