फरवरी 2023 तक होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन का शुभारंभ, महाप्रबंधक आशुतोष गंगवाल ने किया निरीक्षण

फरवरी 2023 तक होगा अयोध्या रेलवे स्टेशन का शुभारंभ, महाप्रबंधक आशुतोष गंगवाल ने किया निरीक्षण

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। सांसद लल्लू सिंह के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेशन का स्वरूप तय हो चुका है। दिसंबर में पहले चरण का काम हर हाल में पूरा कर फरवरी 2023 तक …

अमृत विचार, अयोध्या। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। सांसद लल्लू सिंह के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेशन का स्वरूप तय हो चुका है। दिसंबर में पहले चरण का काम हर हाल में पूरा कर फरवरी 2023 तक अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का शुभारंभ कर दिया जाएगा। फिर इसे पूरी तरीके से यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

आशुतोष गंगवाल ने बताया कि अयोध्या में एक भव्य रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है। मैं सांसद लल्लू सिंह का शुक्रगुजार हूं कि वह समय-समय पर अपनी राय हमें देते रहते हैं। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। ट्रेनों के बढ़ने पर मेंटेनेंस की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का सहारा लिया जाएगा।

मेंटेनेंस कैंट रेलवे स्टेशन पर ही होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या से बाराबंकी और जौनपुर पर रेलवे लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। बाराबंकी तक का निरीक्षण हो गया है, जबकि जौनपुर मार्ग पर हो रहे कार्यों की समीक्षा की जानी है। अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्रथम चरण का काम लगभग पूरा होने वाला है।

एप्रेन रोड के लिए जमीन चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में औपचारिक मुलाकात हुई है। गुरुवार को भी एक बैठक होनी है। बैठक में अप्रोच लैंड पर चर्चा की जानी है। इसके बनने से आवागमन सुचारू होगा। सेकंड एंट्री गेट और एडिशनल प्लेटफार्म बनाने के बाद नजूल भूमि की भी आवश्यकता होगी। फिलहाल राज्य सरकार से सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।

पढ़ें-अयोध्या: प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कर बोले जिलाधिकारी- गाइडों के लिए भविष्य में अपार संभावनाएं

ताजा समाचार

RBI के 90 वर्ष पूरे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना, गवर्नर बोले- हम वित्तीय समावेश को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं
Heatwave alert : यूपी-बिहार रहे तैयार! इस बार आसमान से बरसेगी आग, IMD ने जारी की चेतावनी 
अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को कहा अलविदा, बोलीं-भारत की जर्सी पहनने का गर्व हमेशा मेरे मन में गूंजता रहेगा
होटल में गोलीबारी: एक कांस्टेबल समेत चार गिरफ्तार, दो पिस्तौल, एक कार बरामद, जानें पूरा मामला
बरेली: प्रेम प्रसंग के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, मारपीट में चार घायल
लखीमपुर खीरी: ट्रैफिक लाइट सिग्नल से होगा जाम पर काबू, जल्द ही यातायात में सुधार की उम्मीद