बाराबंकी: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की नृशंस हत्या, महिला सहित तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

बाराबंकी: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की नृशंस हत्या, महिला सहित तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

बाराबंकी। सुबेहा थाने के ओहरामऊ गांव  में बुधवार की रात एक युवक की नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। यह युवक इंदौर से काफी समय बाद घर लौटा था। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया …

बाराबंकी। सुबेहा थाने के ओहरामऊ गांव  में बुधवार की रात एक युवक की नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। यह युवक इंदौर से काफी समय बाद घर लौटा था। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे सुबेहा थाना अंतर्गत ओहरामऊ गांव के निवासी दीपक यादव( 28) पुत्र हर भजन यादव ,की लाठी डंडों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना को गांव के ही बाग में अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक  हत्याकांड को अंजाम देने वालों ने दीपक यादव को फोन करके गांव की बाग में बुलाया और वही लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सर पर गंभीर चोटें आईं।

मृतक दीपक यादव का फोटो।

घटना की जानकारी मिलते ही दीपक यादव के परिवार के लोग उसे घर ले गए। घर पर ही इलाज शुरू किया जहां उसकी मौत हो गई।  अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडे के मुताबिक पुलिस को इस घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह 6 बजे मिली जिस पर तत्काल सुबेहा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

दोनों ही पक्ष मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे।मृतक के भाई देवीलाल उर्फ दीनू यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा सुबेहा थाने में दर्ज किया गया है।

बताते हैं कि ओहरामऊ निवासी किरसन यादव और दीपक यादव उज्जैन में ही एक साथ एक कंपनी में नौकरी करते थे। वहीं किरसन यादव की पत्नी के साथ दीपक यादव के संबंध हो गए थे। दीपक यादव और किरसन यादव की पत्नी को बुधवार की रात एक साथ घरवालों ने देख लिया था।

इसके बाद बाग में बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष एस एन सिंह का कहना है कि आरोपी चन्दन ,सुरेन्द्र पुत्र किरसन यादव और रीता यादव पत्नी किरसन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। मृतक के पास दो मोबाइल से जिसमें से एक बरामद कर लिया गया है। दूसरे को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामने आया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। दोनों पक्ष घटना के बाद छिपाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को गुरुवार की सुबह 6:00 बजे सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मनोज पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी

पढ़ें- हदरोई : दहेज हत्या में पति, सास और ससुर को आठ साल की कैद

ताजा समाचार