राज ठाकरे ने पुणे की रैली में बताई अयोध्या दौरा रद्द होने की वजह, कहा- इससे कई लोगों को हुई खुशी

राज ठाकरे ने पुणे की रैली में बताई अयोध्या दौरा रद्द होने की वजह, कहा- इससे कई लोगों को हुई खुशी

मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना चीफ राज ठाकरे ने पुणे में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। बता दें औरंगाबाद के बाद ये उनकी दूसरी रैली है। इस रैली में राज ठाकरे ने बताया कि आखिर क्यों उनका अयोध्या दौरा रद्द किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अगर मैं अयोध्या जाता तो मेरे खिलाफ कई …

मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना चीफ राज ठाकरे ने पुणे में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। बता दें औरंगाबाद के बाद ये उनकी दूसरी रैली है। इस रैली में राज ठाकरे ने बताया कि आखिर क्यों उनका अयोध्या दौरा रद्द किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अगर मैं अयोध्या जाता तो मेरे खिलाफ कई केस दर्ज किए जाते। मैं रामलला के दर्शन करना चाहता था, लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने के चलते ऐसा नहीं हो पाया।

वहीं अयोध्या दौरा रद्द होने को लेकर राज ठाकरे ने कहा कि, मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। मेरी कमर में कुछ तकलीफ हो रही है। मैं मुंबई गया और इसकी जांच करवाई, डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं लंबी यात्रा ना करूं। वहीं उन्होंने कहा कि, अयोध्या दौरा कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। इस फैसले से कुछ लोगों को दुख हुआ और कुछ लोग खुश हो गए। आज मैं महाराष्ट्र के सामने अपना पक्ष रखूंगा।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मांग, उत्पाद शुल्क की दरें 2014 वाली लागू हों