अयोध्या: यश पैका में श्रमिकों के कल्याण के लिए लगा शिविर

अयोध्या। दर्शननगर स्थित यश पैका लिमिटेड में श्रम कल्याण परिषद की ओर से श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडलीय उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। कार्यशाला के अंतर्गत यश पैका के सभी कर्मचारियों को कानून प्रदत्त अधिकारों के साथ सरकार की विभिन्न श्रमिक सम्बंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला …
अयोध्या। दर्शननगर स्थित यश पैका लिमिटेड में श्रम कल्याण परिषद की ओर से श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडलीय उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। कार्यशाला के अंतर्गत यश पैका के सभी कर्मचारियों को कानून प्रदत्त अधिकारों के साथ सरकार की विभिन्न श्रमिक सम्बंधित जानकारी दी गई।
कार्यशाला में विभिन्न कल्याणकारी योजना के बारे में बताया गया। उप श्रमआयुक्त ने श्रमिकों को सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी दी और जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिकों से आवेदन करने की अपील की।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव ने श्रमिकों को न्यूनतम वेतन की जानकारी दी। इस कार्यशाला में यश पैका लिमिटेड के इंजिनिरिंग हेड नरेन्द्र अग्रवाल, लाइजन हेड गौतम घोष, एडमिन हेड नवीना जॉन, कारखाना ठेकेदार व श्रमिक मौजूद रहे।