राजधानी दिल्ली में गर्मी ने कड़े किए तेवर , शुक्रवार से चलेगी तेज लू

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने कड़े किए तेवर , शुक्रवार से चलेगी तेज लू

नई दिल्ली। दिल्लीवासी गुरुवार को भीषण गर्मी की चपेट में हैं और शुक्रवार से तेज लू चलने तथा ताममान में और इजाफा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा,”दिल्ली में शुक्रवार से तेज लू चलने की संभावना के साथ …

नई दिल्ली। दिल्लीवासी गुरुवार को भीषण गर्मी की चपेट में हैं और शुक्रवार से तेज लू चलने तथा ताममान में और इजाफा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा,”दिल्ली में शुक्रवार से तेज लू चलने की संभावना के साथ अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की और वृद्धि होने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है और आसमान साफ रहेगा।

आज सुबह (05:30 बजे) यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत थी। इससे पहले, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के अनुसार,”पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 11 से 15 मई तक लू का प्रकोप रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कई जगह अतक्रिमण के खिलाफ कार्रवाई, मदनपुर खादर में लोगों ने अतिक्रमण हटाने का किया विरोध

 

 

ताजा समाचार

Kanpur: निर्माण कार्य रोकने पर दो पक्षों में जमकर बवाल, पथराव के साथ हुई मारपीट, 39 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाराबंकी: बाबू केडी सिंह संग्रहालय के लिए पांच करोड़ जारी, खेल प्रेमियों में दौड़ी खुशी की लहर    
दुधवा में मिला अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का लंबी नथनी वाला बेल सांप, वन अधिकारियों ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण के लिए बताया महत्वपूर्ण खोज
उन्नाव में किसान का अधजला शव मिलने से सनसनी: गर्दन में मिला रस्सी का फंदा, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी
Eid Ul Fitr 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद की दी बधाई, बोले- अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है ये त्योहार
Kanpur: 9.40 लाख रुपये के क्रेडिट लोन से युवक ने खरीदी कार, फिर हुआ फरार, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज