श्रीराम के आदर्शों पर चल कर ही बन सकते हैं देशभक्त: शाइस्ता अंबर

श्रीराम के आदर्शों पर चल कर ही बन सकते हैं देशभक्त: शाइस्ता अंबर

लखनऊ। हम सच्चे राम भक्त और देश भक्त तभी होंगे जब मर्यादा पुरुषोत्तम  “इमाम-ए-हिन्द” श्रीरामचन्द्र जी के आदर्शों पर चलेंगे। इतना ही नहीं श्रीराम के आदर्शों का भारत बनाने के लिए जरूरी है कि अध्यात्मवाद के महान संत स्वामी विवेकानंद की ओर से दी गयी शिक्षा को आत्मसात किया जाये। यह कहना है ऑल इंडिया …

लखनऊ। हम सच्चे राम भक्त और देश भक्त तभी होंगे जब मर्यादा पुरुषोत्तम  “इमाम-ए-हिन्द” श्रीरामचन्द्र जी के आदर्शों पर चलेंगे। इतना ही नहीं श्रीराम के आदर्शों का भारत बनाने के लिए जरूरी है कि अध्यात्मवाद के महान संत स्वामी विवेकानंद की ओर से दी गयी शिक्षा को आत्मसात किया जाये। यह कहना है ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर का। उन्होंने कहा कि हमारा देश राम व स्वामी विवेकानन्द का है। राम को हम इमाम-ए-हिन्द मानते हैं।

उन्होंने बताया कि इमाम का अर्थ होता है सरपरस्त, रहबर, लीडर। यह भी सब जानते कि राम का न्याय कैसा था,उनके वसूल कैसे थे। स्वामी विवेकानन्द के आदर्श तथा शिक्षा को जन-जन तक फैलाना चाहिए। इन सब बातों पर विचार कर और अपने जीवन में उन्हें शामिल कर ही हम सच्चे राष्ट्र भक्त बन सकते हैं। केवल इनकी तस्वीर लगाकर हम सच्चे राष्ट्र भक्त नहीं बन सकते।

शाइस्त अंबर ने यह बातें केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे कॉमन सिविल कोड प्रस्ताव पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा है। उन्होंने कहा कि कॉमन सिविल कोड के व्लूप्रिंट की जानकारी भारतीय नागरिकों को भी जरूर होनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि संविधान निर्माता डॉ.अम्बेडकर और मौलाना अबुल कलाम आज़ाद समेत स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखने के साथ ,उनके आदर्शों को नई  पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

देश की खूबसूरती लोक तंत्र की सुरक्षा में है,अध्यात्मवाद ,की साझी संस्कृति में है। तभी सभी का साथ,सभी का विकास,सभी का विश्वास की बात सार्थक होगी,साथ ही भारत  को विकसित देशों की अगली पंक्ति में स्थापित किया जा सकेगा।

पढ़ें- लखनऊ: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट के आए फैसले का मुस्लिम महिला पर्सनल ला बोर्ड की अध्यक्ष ने किया स्वागत, कही यह बड़ी बात

ताजा समाचार

Gonda News: गोकशी मामले में चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश जारी
संभल: प्रेम-प्रसंग के बीच आई पत्नी तो लगा दिया ठिकाने, पति ने हत्या कर शव खेत में फेंका
संभल: सवाल सुनकर बदलते रहे सांसद बर्क के चेहरे के भाव, SIT ने सवालों को लेकर की थी पूरी तैयारी
सिंगापुर के स्कूल में आग में बाल-बाल बचा पवन कल्याण का बेटा, 10 साल की मासूम ने गवाई जान
'प्रशासन नहीं कर रही मदद 2018 से....' बोले- चंद्रिका देवी मंदिर विकास समिति के महामंत्री
रायबरेली की मनीषा से पीएम ने पूछा कुछ ऐसा सवाल... लोग रह गए दंग, सुनिए क्या बोली यंग इंटरप्रेन्योर