मुरादाबाद : डीएम ने दी ईद की बधाई, कहा- शांति और सौहार्द से मनाएं त्योहार

मुरादाबाद : डीएम ने दी ईद की बधाई, कहा- शांति और सौहार्द से मनाएं त्योहार

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनपदवासियों को ईद पर्व की बधाई दी है। डीएम ने कहा कि ईद खुशियों और राष्ट्र की प्रगति का पर्व है। इसे भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि ईद के दिन नमाज के लिए प्रशासन के द्वारा सभी इंतजाम कराए गए हैं। प्रशासनिक और …

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जनपदवासियों को ईद पर्व की बधाई दी है। डीएम ने कहा कि ईद खुशियों और राष्ट्र की प्रगति का पर्व है। इसे भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।

उन्होंने कहा कि ईद के दिन नमाज के लिए प्रशासन के द्वारा सभी इंतजाम कराए गए हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा इंतजाम के बीच नमाज होगी। ईदगाह और आसपास के क्षेत्र में सफाई, पेयजल के इंतजाम के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया है। सभी से अपील है कि आपसी भाईचारे के बीच त्योहार मनाएं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए डीएम ने जागरूक वाहनों को किया रवाना