हल्द्वानी: कल शनि अमावस्या पर लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

हल्द्वानी, अमृत विचार। इस साल चार ग्रहण होंगे। इनमें से भारत में दो ग्रहण दिखेंगे और दो नहीं। साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को वैशाख माह की शनिश्चरी अमावस्या पर रहेगा। लेकिन, यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका सूतक भी यहां मान्य नहीं होगा। इसके बाद 16 मई को चंद्र ग्रहण, 25 अक्टूबर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इस साल चार ग्रहण होंगे। इनमें से भारत में दो ग्रहण दिखेंगे और दो नहीं। साल का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल को वैशाख माह की शनिश्चरी अमावस्या पर रहेगा। लेकिन, यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका सूतक भी यहां मान्य नहीं होगा। इसके बाद 16 मई को चंद्र ग्रहण, 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण और 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण होगा। पंडित नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि नहीं दिखने वाले ग्रहण का भी असर मौसम और जातकों की राशियों पर पड़ता है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। शनि अमावस्या पर सुबह से 12 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस दिन लोहे हे बर्तन में भगवान शनि को तेल के साथ काला कपड़ा, फूल, दीया आदि अर्पित करना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों को खिचड़ी खिलानी चाहिए।
– पहला ग्रहण आंशिक
पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को रात 12:15 से तड़के 04:07 तक रहेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण भारत में नहीं लेकिन अन्य देशों में दिखाई देगा।
– 16 मई को पहला चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को होगा। इसका समय सुबह 07:58 से दोपहर 11:25 तक रहेगा। पहले सूर्य ग्रहण की तरह ही यह भी भारत में नहीं दिखेगा और इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण न्यूजीलैंड, कनाडा के कुछ भाग, जर्मनी और दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप में देखा जा सकेगा।
– 8 नवंबर को आखिरी ग्रहण
साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को दोपहर 2:41 से शाम 6:20 तक रहेगा। यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण रहेगा और भारत में दिखाई देगा। इसका सूतक काल मान्य रहेगा।
– साल का तीसरा ग्रहण
तीसरा ग्रहण और दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर को दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर होगा। यह आंशिक ग्रहण शाम 4:23 से शाम 6:28 रहेगा। भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा।
– इन राशियों पर रहेगा असर
मेष- धन लाभ, वृषभ- तनाव, मिथुन-शुभ समाचार मिलेगा, कर्क- मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सिंह- विवाद होगा, कन्या-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, तुला-कष्ट होगा, वृश्चिक- नुकसान होगा, धनु- आय बढ़ेगी, मकर- मंगलकार्य होंगे, कुंभ- आघात लगेगा, मीन-मुकदमे में विजय होगी।