अयोध्या: फ्लाईओवर की नींव रखकर ठेकेदारों से बोले मंत्री- धन का दुरुपयोग हुआ तो होगी कार्रवाई

अयोध्या। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास कर जनपदवासियों को जाम से छुटकारे के लिए बड़ी सौगात दी है। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में 69.36 करोड़ की लागत से बनने वाले 0.79 मीटर लंबे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन करने के बाद अधिकारी व ठेकेदारों को चेतावनी भरे लहजे …
अयोध्या। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को फतेहगंज रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास कर जनपदवासियों को जाम से छुटकारे के लिए बड़ी सौगात दी है।
उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में 69.36 करोड़ की लागत से बनने वाले 0.79 मीटर लंबे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन करने के बाद अधिकारी व ठेकेदारों को चेतावनी भरे लहजे में कहा ‘समझ लें कि गुणवक्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। जनता के धन का दुरुपयोग होगा तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि जनपद में 7 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। रामनगरी अयोध्या की झलक हम दक्षिण में रामसेतु के रूप में देखते है, जिसको गूगल व नासा कह चुके हैं कि वह मानव निर्मित है। अयोध्या का विकास खास प्राथमिकता में रहता है। हम उसी दिशा में चल रहे हैं। 2030 तक अयोध्या में 5 करोड़ पयर्टक आएंगे। जाम की समस्या से निटपने में फ्लाईओवर बड़ी भूमिका निभायेगा।
रामनगरी के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। यूपी में पिछले 30 से 35 वर्षो में कोई सरकार दोबारा नहीं आयी। कार्यक्रम का समापन करते हुए महापौर ऋषिकेश ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत शत्रुह्न के नाम से प्रवेश द्वार बनाये जाएंगे, जो कि पीडब्लूडी विभाग के अर्न्तगत आता है।
इस अवसर पर विधायकों में रामचंदर यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू उपस्थित रहे। इससे पहले लोकनिर्माण मंत्री ने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचने पर मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
यह भी पढ़ें-नए साल में मिलेगी राजधानी को छह फ्लाईओवर और ओवरब्रिज की सौगात