हल्द्वानी: भाई जी करेंगे 111 निर्धन कन्याओं का कन्यादान, नवंबर में होगा भव्य आयोजन

हल्द्वानी, अमृत विचार। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली शहर की धार्मिक संस्था हरि: शरणम जन एक बार फिर अपने खाते में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी द्वारा इस बार निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए एक विशाल और भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली शहर की धार्मिक संस्था हरि: शरणम जन एक बार फिर अपने खाते में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी द्वारा इस बार निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए एक विशाल और भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है जो कि नवंबर माह में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अभी से जोर-शोर के साथ तैयारियां शुरू कर दी गयीं हैं।
संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि 13 से 19 नवंबर के बीच श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रुप से कथा का वाचन श्रद्धेय गौरव कृष्ण गोस्वामी जी करेंगे और कार्यक्रम का आयोजन शहर के एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में होगा वहीं इस अवसर पर 111 कन्यादान, निर्धन कन्याओं का विवाह भी करवाए जाएंगे। बताया कि बेहद निर्धन परिवारों की मदद के लिए यह पहल की जा रही है। 19 नवंबर 2022 सुबह 9:30 बजे बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। वहीं उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास ऐसे निर्धन लोग हैं तो वे उनका पंजीकरण 98370 53436 पर संपर्क करवा सकते हैं, विवाह में आने वाले खर्च पूरी तरह से निशुल्क होगा और पूरी रीति-रिवाज के साथ संपन्न करवाए जाएंगे।
बस ध्यान रखने चाली बात यह होगी कि जिन लोगों का विवाह होना है उनका शादी का रिश्ता परिवार वाले पहले से तय कर चुके हों और परिवार वालों की पूर्ण रजामंदी हो। वहीं नवविवाहित जोड़ों को अपनी नई गृहस्थी शुरू करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी।
नोट- किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप 98370 53436 पर संपर्क कर सकते हैं।