अयोध्या: उपराष्ट्रपति पत्नी के साथ पहुंचे रामलला दरबार, मंदिर में की पूजा-अर्चना

अयोध्या। देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पत्नी ऊषा नायडू के साथ सुबह 11 बजे प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या स्टेशन पर पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 1 पर रुकी। स्टेशन पर यहां के सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, एमएलसी हरिओम पांडे व विधायक रामचंद्र यादव …
अयोध्या। देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पत्नी ऊषा नायडू के साथ सुबह 11 बजे प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या स्टेशन पर पहुंचे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी ट्रेन प्लेटफॉर्म 1 पर रुकी। स्टेशन पर यहां के सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, एमएलसी हरिओम पांडे व विधायक रामचंद्र यादव ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।
यहां से वह पत्नी के साथ श्रीराम जन्मभूमि स्थल पहुंचे, जहां उन्हें प्रोजेक्टर पर मन्दिर निर्माण की गतिविधियों से रूबरू कराया गया। पत्नी के साथ पहुंचे वेंकैया नायडू को मन्दिर परिसर में सारी बारीकियो के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद भी मौजूद रहे। यहाँ मंदिर निर्माण का अवलोकन करने के बाद उन्होंने नवनिर्मित मन्दिर पर लगे ध्वजा पर भी पूजन अर्चना किया।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मणों ने पूजा पाठ कराया राम मंदिर परिसर पहुंचने पर उपराष्ट्रपति का स्वागत राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्र, विमलेंद्र प्रताप मोहन मिश्र आदि ने किया। रामलला का भी दर्शन करने के बाद अयोध्या में तीन घंटे के दौरान वह हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। इसके बाद कुछ साधु संतों से भी मुलाकात करेंगे। तकरीबन ढाई बजे के करीब वह ट्रैन से ही काशी लौट जाएंगे।