भारत के लोकतंत्र की जीती-जागती मिसाल थे लालजी टंडन : सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा कि लालजी टंडन जैसा व्यक्तित्व सामान्य नागरिक के मन में एक नया विश्वास जगाता है। टंडन भारत के लोकतंत्र की एक जीती-जागती मिसाल थे कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर जा सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के जन्मदिवस पर आयोजित …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा कि लालजी टंडन जैसा व्यक्तित्व सामान्य नागरिक के मन में एक नया विश्वास जगाता है। टंडन भारत के लोकतंत्र की एक जीती-जागती मिसाल थे कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर जा सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के जन्मदिवस पर आयोजित भजन संध्या एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ये बात कही। इस दौरान टंडन को याद करते हुए योगी कई बार भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उनका व्यवहार अभिभावक जैसा रहता था। हालांकि इन सबके दौरान वह ध्यान रखते थे कि कार्यकर्ता नाराज न हो जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने नगर विकास मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनकी कमी आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सताती है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे। लालजी टंडन फाउंडेशन के अध्यक्ष और विधायक आशुतोष टंडन ने मुख्यमंत्री समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर महापौर संयुक्त भाटिया समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
न्यायमूर्ति एससी वर्मा को लालजी टंडन शिखर सम्मान
समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व न्यायमूर्ति एससी वर्मा को लालजी टंडन शिखर सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा पद्मश्री मंसूर हसन, डॉ विद्याबिंदु सिंह , भजन गायक कन्हैया मित्तल और कार्टूनिस्ट माधव को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन सभी को प्रशस्ति पत्र और 51 हजार की राशि देकर किया सम्मानित।
अनूप जलोट के भजन से मंत्रमुग्ध हुए अतिथि
पूर्व मंत्री लालजी टंडन के जन्मदिवस पर भजन गायक अनूप जलोटा ने भजनों के जरिये माहौल को भक्तिपूर्ण किया। इस मौके पर उनके प्रसिद्ध भजन ऐसी लागी लगन.. पर तो सभागार में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध होकर गुनगुनाने लगे। भजन सम्राट के विशलेषण से पहचाने जाने वाले अनूप जलोटा ने दर्शकों का मूड भांपते हुए कई नए भजनों की भी संगीतमय प्रस्तुति दी। भजन संध्या देररात तक चलती रही।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी से चोरी 21 लाख के 128 मोबाइल दिल्ली, हैदराबाद और हरियाणा से बरामद