लखनऊ: 24 लाख ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने जा रही योगी सरकार, बनाया यह प्लान

लखनऊ। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। सरकार गांवों की 24 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दो लाख से अधिक नए समूहों का गठन किया जाएगा। योगी सरकार इसी वित्तीय वर्ष में गठित 3.30 लाख समूहों …

लखनऊ। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। सरकार गांवों की 24 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दो लाख से अधिक नए समूहों का गठन किया जाएगा। योगी सरकार इसी वित्तीय वर्ष में गठित 3.30 लाख समूहों के खाते में 1500 करोड़ रुपये भेजेगी। गांवों में सक्रिय समूहों को आजीविका से जोड़ने के लिए 1300 नए उत्पादक समूहों का भी गठन किया जाना है।

गौरतलब है कि शनिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों ने पिछले दिनों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रस्तुतीकरण किया गया। अफसरों ने बताया कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2022-23 के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके तहत 3.30 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड और सामाजिक निवेश फंड (सीआइएफ) के तहत 1500 करोड़ रुपये दिए जाने हैं।

हर समूह में महिलाओं की संख्या 10 से 12 तक होती है। वर्ष 2022-23 में दो लाख समूहों को रिवाल्विंग फंड और 1.19 लाख समूहों को सामुदायिक निवेश फंड देने की तैयारी है। इसी तरह से आजीविका मिशन ने इस वर्ष 600 ग्राम संगठनों को कृषि को बढ़ावा देने के लिए उपकरण भी दिए जाने का लक्ष्य तय किया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2022 : लखनऊ सुपरजाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

ताजा समाचार

मेरठ: सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ दिया रुई का बंडल, डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला
अयोध्या: आज दिखा चांद तो ईद कल, ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज का वक्त तय, जाने किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज..
पीलीभीत: मुख्यमंत्री ने दी 6.41 करोड़ की मंजूरी, शहर में शुरू होंगे कई विकास कार्य
IPL 2025 : गुजरात टाइटंस के मध्य क्रम में कोई समस्या नहीं, MI पर मिली जीत के बाद बोले कप्तान शुभमन गिल
अयोध्या: रामपुर पुवारी माझा के अग्नि पीड़ितों से मिले मंत्री डॉ. संजय निषाद, बांटी राहत सामग्री, अधिकारियों को दिए निर्देश
मैं कसम खाता हूं की दोबारा मस्जिद नहीं जाउंगा... हिंदू व्यपारी का वायरल वीडियो