अयोध्या: आज दिखा चांद तो ईद कल, ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज का वक्त तय, जाने किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज..

अयोध्या, अमृत विचार। पवित्र माह रमजान के बाद आने वाली ईद को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। नगर के बाजार खरीदारों से गुलजार हो गए हैं और घरों में पर्व को लेकर तैयारी चल रही है। उलेमाओं के मुताबिक रविवार को अगर चांद दिख जाता है तो ईद-उल-फितर सोमवार को मनाई जाएगी।
यदि आज चांद नहीं दिखता तो ईद मंगलवार को होगी। हालांकि अरब देशों में चांद दिख जाने के बाद ईद सोमवार को ही तय मानी जा रही। वहीं जामा मस्जिद टाटशाह की ओर से ईद-उल-फितर को लेकर मस्जिदों में नमाज के वक्त का ऐलान कर दिया गया है। ईदगाह सिविल लाइन समेत विभिन्न मस्जिदों में तय वक्त पर ही नमाज अदा की जाएगी।
जिले के आसपास के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज का समय
- ईदगाह सिविल लाइन प्रातः 9.00 बजे
- जामिया मस्जिद पुख्ता सराय तरकारी मंडी प्रातः 8 बजे
- मस्जिद पुलिस लाइन प्रातः 8.00 बजे
- मस्जिद गुदड़ी बजाज़ा चौक प्रातः 7.30 बजे
- मस्जिद ज़िन्नूरैन मुकेरी टोला शेर वाली कोठी रकाबगंज प्रातः 7.15 बजे
- मदनी मस्जिद मुगलपुरा प्रातः 8.00 बजे
- तारा ईदगाह रानोपाली प्रातः 9.00 बजे
- शाह मदार शाह मस्जिद प्रातः 9.00 बजे
- मस्जिद आलमगीरी प्रातः 8.30 बजे
- क़ाज़ी कुतबा सुतहटी मस्जिद प्रातः 8.00 बजे
- मस्जिद बेगम बरलास प्रातः 8.30 बजे
- मस्जिद शाह इब्राहिम शाह स्वर्गद्वार प्रातः 8 बजे
- मस्जिद कोटिया रेलवे स्टेशन प्रातः 7.30 बजे
- सेंट्रल ईदगाह चिर्रा मोहम्मदपुर प्रातः 8.00 बजे
- ईदगाह मंगलसी प्रातः 8.00 बजे
- ईदगाह बावन बाजार कुमारगंज प्रातः 9.00 बजे
- ईदगाह दर्शन नगर प्रातः 8.30 बजे
- मस्जिद मलंगशाह रोडवेज सिविल लाइन प्रातः 9.30 बजे
- मस्जिद पालकीखाना प्रातः 7.15 बजे
- ईदगाह जगनपुर - प्रातः 7.30 बजे
- मुस्लिम यतीम खाना बड़ी बुआ प्रातः 8 बजे
- मस्जिद क़ुबा मुहल्ला नियावां प्रातः 8 बजे
- जामिया मस्जिद इमाम बाड़ा जवाहर अली खान प्रातः 10.00 बजे
- बज़्म सलात मस्जिद राठहवेली प्रातः 9.00 बजे
- मोती मस्जिद मुगलपुरा प्रातः 10.00 बजे
- वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक घंटा प्रातः 10:30 बजे
- मस्जिद खजूर गुदड़ी बाजार प्रातः 11.00 बजे
यह भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने RSS संस्थापकों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका स्मारक भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समर्पित