शरीर में चर्बी की गांठ को ना करें नजरअंदाज, निजात पाने के लिए अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

शरीर में चर्बी की गांठ को ना करें नजरअंदाज, निजात पाने के लिए अपनाएं यह घरेलू नुस्खे

बहुत लोगो को शरीर में किसी भी जगह पर गांठ हो जाती है। बहुत लोग इसे चर्बी की गांठ भी कहते हैं। इन गांठों में दर्द नहीं होता है, लेकिन शरीर में देखने में अजीब लगती है। कई बार लोग इस तरह की गांठ के कारण लज्जित भी महसूस करते हैं। आइए जानते हैं चर्बी …

बहुत लोगो को शरीर में किसी भी जगह पर गांठ हो जाती है। बहुत लोग इसे चर्बी की गांठ भी कहते हैं। इन गांठों में दर्द नहीं होता है, लेकिन शरीर में देखने में अजीब लगती है। कई बार लोग इस तरह की गांठ के कारण लज्जित भी महसूस करते हैं। आइए जानते हैं चर्बी की गांठ होने के कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खे।

इस कारण से होती है चर्बी की गांठ

चर्बी की गांठ के कई वजह हो सकते हैं। इनमें से कुछ वजह तो जन्मजात यानी आनुवंशिक भी हो सकते हैं। इसके अलावा घाव के कारण, मोटापा, अधिक शराब का सेवन करने या लिवर संबंधी रोगों के कारण भी ऐसा हो सकता है शरीर में गाठ। यह गांठ गर्दन, कंधे, हाथ, कमर, पेट व जांघ पर नजर आते हैं। इस तरह की गांठ में ज्यादा दर्द नहीं होता है, लेकिन किसी नस पर दबाव पड़ने पर इसमें हल्का दर्द हो सकता है।

घरेलू उपाय से दूर करें चर्बी की गांठ

  • गांठ पर रूई से रोज नींबू का पानी लगाए,नींबू में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते है।
  • सेब का सिरका भी गांठ पर लगाया जा सकता है क्योंकि इसके इस्तेमाल से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है, इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और रक्त संचार भी ठीक हो सकता है।
  • गांठ पर हल्दी का पेस्ट लगाने से प्रभावित हिस्सा जल्द ठीक होने लगता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते है जो सूजन को कम करने और बैक्टीरिया को दूर करने का काम करते हैं।
  • इन सबके अलावा खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थों का भरपूर सेवन करें और पानी भरपूर मात्रा में पिएं।
  • इन चीजों का करें परहेज
    कॉफी और चाय में कैफीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो गांठ के बढ़ने का कारण बन सकता है। वहीं, तैलीय व मसाला युक्त खाने का भी परहेज करना चाहिए।
  • चर्बी की गांठ का इलाज
    ज्यादातर चर्बी की गांठ सर्जरी के माध्यम से ठीक की जा जाती है, लेकिन सर्जरी के बाद कई मामलो में इसके दुष्प्रभाव भी देखे गए हैं। कुछ मामलों में इंजेक्शन लगाकर भी गांठ को सिकोड़ा या छोटा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-वायरल हुआ शहनाज गिल के फोन का वॉलपेपर, SidNaaz मोमेंट देख इमोशनल हुए फैंस