UPSC एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को कितनी मिलती है सैलरी, जानें पहली तनख्वाह?

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

UPSC Civil Service Officer Salary: हर साल लोगों की तादात में उम्मीदवार यूपीएससी एग्जाम क्लियर करने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ ही होते हैं जो इसे पास कर पाते हैं। आज यानी की 22 अप्रैल को यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियों ने बाजी मारी है। आइए हम आपको बताते हैं कि यूपीएससी क्लियर करने के बाद इन कैंडिडेट्स को कितनी सैलरी मिलती है।

UPSC परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य ग्रुप A और B सेवाओं में नियुक्ति मिलती है। चयनित कैंडिडेट्स को सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (LBSNAA) मसूरी में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है। यहां वे लगभग 3 से 4 महीने के बीच ट्रेनिंग करते हैं। इस दौरान कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड भी दिया जाता है। 

कितनी मिलती है पहली सैलरी और कब?

जैसे ही कैंडिडेट्स LBSNAA में रिपोर्ट करते हैं, उसी समय से उन्हें बेसिक सैलरी और अलाउंस के साथ भुगतान मिलना शुरू हो जाता है। कैंडिडेट्स की पहले महीने की सैलरी अकसर ट्रेनिंग के पहले महीने के ही अंत में या दूसरे महीने की शुरुआत में उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इन कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के समय करीब 55,000 से 60,000 प्रति महीने की सैलरी मिलती है।

ट्रेनिंग के बाद की सैलरी

जब ये कैंडिडेट्स अपनी ट्रेनिंग पूरी कर लेते हैं और फील्ड में उनकी पोस्टिंग पर जाते हैं, तब इनकी सैलरी 56,100 रुपये (लेवल-10 पे ग्रेड) से मिलनी शुरू होती है। इसके साथ HRA, TA, DA आदि मिलाकर शुरुआती सैलरी 70,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक इन-हैंड मिल जाती है। इसके अलावा अन्य कई सुविधाएं भी इन उम्मीदवारों को मिलती हैं।

यह  भी पढ़ेः UPSC Civil Services Result 2024: लखनऊ के प्रशांत सिंह ने हासिल की 102 रैंक, शेयर किया अपना सक्सेस मंत्रा

संबंधित समाचार