अयोध्या: दहेज हत्या में नामजद होमगार्ड कमांडेंट की पत्नी फरार, पुलिसिया रसूख के चलते पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

अयोध्या। दहेज हत्या में नामजद गोरखपुर के मंडलीय होमगार्ड कमांडेंट कृष्ण मिश्र की पत्नी पूनम मिश्र अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है, जबकि बाकी आरोपी पति, सास व ससुर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मृतका अंकिता के परिजन का मानना है कि पुलिसिया रसूख के चलते पुलिस आरोपी पूनम को गिरफ्तार नहीं कर …
अयोध्या। दहेज हत्या में नामजद गोरखपुर के मंडलीय होमगार्ड कमांडेंट कृष्ण मिश्र की पत्नी पूनम मिश्र अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सकी है, जबकि बाकी आरोपी पति, सास व ससुर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मृतका अंकिता के परिजन का मानना है कि पुलिसिया रसूख के चलते पुलिस आरोपी पूनम को गिरफ्तार नहीं कर रही है, जबकि पुलिस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि जल्द ही पूनम मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा के यमुनानगर जिले के निवासी राजेश वर्मा की पुत्री अंकिता की शादी 2019 में शहर के निरालानगर निवासी गंगा प्रसाद पांडे के पुत्र नीरज पांडे के साथ हुई थी। अंकिता एचसीएल में इंजीनियर थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर असंतुष्ट था। 13 मार्च को नीरज की बहन पूनम मिश्र के लखनऊ स्थित आवास पर पूनम ने अंकिता को अपमानित किया। उसके बाद नीरज को उसे सबक सिखाने के लिए उकसाया।
इसके बाद अंकिता और नीरज यहां लौट आए। 18 मार्च को नीरज ने बताया कि अंकिता की मृत्यु हो गई है। इसके बाद दहेज हत्या का मामला चार नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ। पुलिस ने 23 मार्च को पति नीरज को, 31 मार्च को उसकी मां तारा देवी व 2 अप्रैल को पिता गंगा प्रसाद पांडे को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी पलाश बंसल ने कहा कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जल्द ही पूनम मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: सेवा बहाली को लेकर बीसी जोशी कोविड अस्पताल के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन