भाजपा अफवाह फैलाने की मशीन, खैरागढ़ को जिला बनाने के लिए आंदोलन कर रहे लोगों को पिटवाया – सीएम भूपेश बघेल

खैरागढ़। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपना बल प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव साख का सवाल बन गया है। जीत के लिए इस क्षेत्र में कांग्रेस के मंत्री, पीसीसी चीफ और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गांव-गांव पहुंचकर प्रचार …
खैरागढ़। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपना बल प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव साख का सवाल बन गया है। जीत के लिए इस क्षेत्र में कांग्रेस के मंत्री, पीसीसी चीफ और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गांव-गांव पहुंचकर प्रचार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए प्रचार किया है और कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की है और भाजपा सरकार पर निशाना साध ते हुए बोले कि रमन सिंह पिछले 15 सालों तक सत्ता में रहे, लेकिन खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया। अब हम ये काम कर रहे तो इन लोगों को तकलीफ क्यों हो रही है। सीएम ने कहा कि “भाजपा अफवाह फैलाने की मशीन है।
हमने ये कहा है कि यदि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी तो 24 घंटे में जिला बनाएंगे। हमने ये नहीं कहा है कि जिताएंगे तब ही बनाएंगे।” आगे उन्होंने कहा कि रमन सिंह ने हमेशा से खैरागढ़ की उपेक्षा की है। उन्होंने जो लोग जिला बनाने के लिए आंदोलन कर रहे थे, उन्हें पिटवाया भी था। उन्हें जेल में भी बंद कराया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के नेता दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री और नेताओं को यहां बुला रहे हैं तो इसका मतलब ये है की भाजपा ने हार मान ली है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा ने चंडीगढ़ मुद्दे पर पंजाब के कदम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया