Manoj Tiwari ने गाया अब तक का सबसे महंगा भोजपुरी गाना, सॉन्ग से जीता फैंस का दिल

Manoj Tiwari ने गाया अब तक का सबसे महंगा भोजपुरी गाना, सॉन्ग से जीता फैंस का दिल

मुंबई। भोजपुरी एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी के गानों के सभी कायल हैं। अब लंबे समय के बाद मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज हुआ है। मनोज तिवारी के इस गाने में टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स भी नजर आएंगे। इस गाने का नाम है दिलदार। जिसे विशाल आदित्य मिश्रा और अपर्णा दीक्षित पर फिल्माया …

मुंबई। भोजपुरी एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी के गानों के सभी कायल हैं। अब लंबे समय के बाद मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज हुआ है। मनोज तिवारी के इस गाने में टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स भी नजर आएंगे।

इस गाने का नाम है दिलदार। जिसे विशाल आदित्य मिश्रा और अपर्णा दीक्षित पर फिल्माया गया है। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसमें दो कपल की प्यारी सी लव स्टोरी को दिखाया गया है। विशाल आदित्य सिंह और अपर्णा दीक्षित की जोड़ी को सभी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों साथ में अच्छे लगे हैं।

गाने के बोल भोजपुरी में हैं। गाना जबसे रिलीज हुआ है फैंस की जुबान पर छाया हुआ है। इस गाने को मनोज तिवारी ने अपनी मीठी आवाज में गाया है। इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। लिरिक्स मनोज तिवारी के हैं। गाने की शूटिंग काशी में हुई है।

पढ़ें-लखनऊ: KGMU के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग ने गांव को लिया गोद