अयोध्या: कई धाराओं में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। थाना गोसाईगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह कई धाराओं में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की उम्र अभी 30 साल के अंदर ही है। सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस विभाग द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और वान्छित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इन दिनों विशेष …
अयोध्या। थाना गोसाईगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह कई धाराओं में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की उम्र अभी 30 साल के अंदर ही है। सभी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस विभाग द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और वान्छित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना गोसाईगंज में पंजीकृत 073/2022 धारा 147,148,323,324,504,506,452,308 भादवि से सम्बन्धित तीन आरोपियों की काफी दिनों से तलाश थी।
गोसाईंगंज पुलिस ने मंगलवार को चौडारी पुलिया बन्दनपुर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान रजनीश (22), दिनेश कुमार (28) निवासी रामपुर गौहनिया थाना गोसाईगंज, राजित राम यादव (30) निवासी गद्दोपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई है।
पढ़ें- पीलीभीत: सिर्फ कागजों में ही दिख रही हरियाली, रोड किनारे लगे ट्री गार्ड पड़े खाली