गौतम बुद्ध नगर: मार्च में बढ़ती गर्मी से छूटा पसीना, IMD ने दिया ताजा अपडेट

गौतम बुद्ध नगर: मार्च में बढ़ती गर्मी से छूटा पसीना, IMD ने दिया ताजा अपडेट

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में रविवार को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को नोएडा में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आसमान साफ होने के साथ शुष्क मौसम होने से दिन में गर्मी ज्यादा …

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा में रविवार को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को नोएडा में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आसमान साफ होने के साथ शुष्क मौसम होने से दिन में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।

हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मार्च के महीने में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। अभी मार्च में 10 दिन और बाकी हैं और आशंका यह भी है कि गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

बाजार में बढ़ी एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे की डिमांड

नोएडा मे मार्च के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी की तपन महसूस होने लगी है। यही हाल कमोबेश पूरे एनसीआर का है। हर कोई परेशान हैं कि पिछले 10 दिनों में मौसम को क्या हो गया है। माथे से पसीना अभी से टपकने लगा है। बाजार में एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे की डिमांड बढ़ गई है। गर्मी का ट्रेलर देख लोगों को लग रहा है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी। लोग अभी से अपने एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे सर्विसिंग करा गर्मी से निपटने का हर इंतजाम कर लेना चाह रहे हैं।

चक्रवाती हवाओं का दौर

स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि इस बार गर्मी समय से पहले आई है। मार्च के अंत में राजस्थान में विपरीत चक्रवाती हवाओं का दौर बनता है, जो कि इस बार पहले बन गया। किसी तरह का पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं रहा है। इसकी वजह से थार मरुस्थल और मध्य पाकिस्तान से गर्म हवाएं आने लगी हैं। सूखी हवा और आसमान साफ होने की वजह से भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है।

ताजा समाचार