UP MLC Election 2022: बीजेपी ने जारी की 30 उम्मीदवारों की सूची, लिस्ट में तीन महिलाओं का नाम शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। सियासी दलों ने इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। विधान परिषद के चुनाव 36 सीटों पर होने हैं, जिसके लिए 15 मार्च से ही नामांकन शुरू हो गया था। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। सियासी दलों ने इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। विधान परिषद के चुनाव 36 सीटों पर होने हैं, जिसके लिए 15 मार्च से ही नामांकन शुरू हो गया था। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी ने भी 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, भाजपा ने लखनऊ से रामचंद्र प्रधान को प्रत्याशी बनाया है। वहीं गाजीपुर से चंचल सिंह तथा बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी को बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा 30 प्रत्याशियों में 3 महिलाओं का नाम भी शामिल है।
दरअसल, 36 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए 15 मार्च से नामांकन शुरू हुआ था,पहले चरण के लिए 19 मार्च तक नामांकन होना था,लेकिन विधान परिषद चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ाकर अब 21 मार्च कर दी गई है, अब प्रत्याशी 21 मार्च तक पर्चा दाखिल कर सकते हैं। जिसका चुनाव 9 अप्रैल को होगा तथा 12 अप्रैल को परिणाम आएंगे।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की कुल 100 सीटें हैं। मौजूदा समय में सपा की विधान परिषद में 48 सीटें बताई जा रही है, वहीं भाजपा के पास केवल 36 सीटें हैं, विधान परिषद में समाजवादी पार्टी बहुमत में है।लेकिन सपा के 8 विधान परिषद सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
देखें लिस्ट
- मुरादाबाद बिजनौर से सत्यपाल सैनी
- रामपुर बरेली से कुंवर महाराज सिंह
- बदायूं से वागीश पाठक
- पीलीभीत शाहजहांपुर से डॉ सुधीर गुप्ता
- हरदोई से अशोक अग्रवाल
- खीरी से अनूप गुप्ता
- सीतापुर से पवन सिंह चौहान
- लखनऊ उन्नाव से रामचंद्र प्रधान
- रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह
- प्रतापगढ़ से हरिप्रताप सिंह
- बाराबंकी से अंगद कुमार सिंह
- बहराइच से डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी
- गोंडा से अवधेश सिंह मंजू
- फैजाबाद से हरिओम पांडे
- गोरखपुर महाराजगंज से सी.पी. चंद्र
- देवरिया से रतन पाल सिंह
- आजमगढ़ -मऊ से अरुण कुमार यादव
- बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू
- गाजीपुर से चंचल सिंह
- प्रयागराज से के. पी. श्रीवास्तव
- बांदा-हमीरपुर से जितेंद्र सिंह सेंगर
- झांसी-जालौन-ललितपुर से रमा निरंजन
- इटावा-फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी
- आगरा-फिरोजाबाद से विजय शिवहरे
- मथुरा-एटा-मैनपुरी से ओमप्रकाश सिंह
- मथुरा-एटा-मैनपुरी से आशीष यादव आशु
- अलीगढ़ से ऋषिपाल सिंह
- बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी
- मेरठ- गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज
- मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा
पढ़ें- बस्ती: सपा विधायक ने ब्लॉक प्रमुख को बनाया बंधक, पुलिस ने छापा मारकर कराया मुक्त