बरेली: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…

बरेली,अमृत विचार। श्री त्रिवटी नाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को कथा वाचक देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि परमात्मा जिसे सुख देना चाहते हैं, उसे मिलता है। जैसे बेटा हुआ वसुदेव के घर और बधाई बाजी नंद बाबा के यहां। कृष्ण जन्म के समय 18 श्लोकों में नंदोत्सव मनाया गया। …
बरेली,अमृत विचार। श्री त्रिवटी नाथ मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को कथा वाचक देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि परमात्मा जिसे सुख देना चाहते हैं, उसे मिलता है। जैसे बेटा हुआ वसुदेव के घर और बधाई बाजी नंद बाबा के यहां। कृष्ण जन्म के समय 18 श्लोकों में नंदोत्सव मनाया गया।
कथा वाचक देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कृष्ण अष्टमी तिथि की आधी रात को मथुरा के कारागार में देवकी के गर्भ से श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने बुधवार के दिन रोहिणी नक्षत्र में जन्म लिया था। अष्टमी तिथि को रात्रिकाल अवतार लेने का प्रमुख कारण उनका चंद्रवंशी होना है। कथा में मौजूद भक्तों ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर पूरा वातावरण वृंदावन के समान हो गया। उन्होंने कहा कि कृष्ण की बाल लीलाओं में अमृत के समान आनंद सभी ग्वाल बाल तथा ब्रज वासियों को प्राप्त होता है।
इस मौके पर प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, ईश्वर शरण, मनोज मिश्रा, दीपक सक्सेना, रविंद्र शर्मा, राजेश, महेश, सुधीर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-