सीएम योगी के राज में खुले में शौच से मिली मुक्ति: हर्षवर्धन

सीएम योगी के राज में खुले में शौच से मिली मुक्ति: हर्षवर्धन

गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में आज महानगर के ग्रामीण विधानसभा की बैठक का कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क किया गया। सीएम योगी के शहर सीट से लड़ने से गोरखपुरवासी खुश: हर्षवर्धन बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह ने कहा की जब से योगी आदित्यनाथ को शहर …

गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में आज महानगर के ग्रामीण विधानसभा की बैठक का कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क किया गया।

सीएम योगी के शहर सीट से लड़ने से गोरखपुरवासी खुश: हर्षवर्धन

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हर्षवर्धन सिंह ने कहा की जब से योगी आदित्यनाथ को शहर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित हुए हैं। तब से गोरखपुर वासियों में बहुत ही हर्ष है चुनाव को लेकर बहुत ही उत्सुक हैं। प्रदेश में 2017 से योगी जी की सरकार बनने के बाद जिनके पास छत नहीं था उनको पक्का मकान दिया शौचालय नहीं था वह लोग रोड किनारे गांव व खुले में शौच करते थे, आज अपने शौचालय में शौच करते हैं।

उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत 500000 तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं कोरोना काल मे मुफ्त राशन ताकि किसी भी गरीब को भोजन किए बिना सोना ना पड़े।

श्री सिंह ने कहा की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की नीतियों को पोस्टर प्ले कार्ड के माध्यम से दर्शाएंगे।

पोस्टर कार्ड में ये बातें लिखी दिखीं

  •  चला बुलडोजर रुके अवैध कारोबार
  •  बंद किये वसूली के कारोबार
  • बहू बेटी को सुरक्षा और अधिकार, यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार
  • बेहतर सुरक्षा कानून व्यवस्था में सुधार
  • आयुष्मान भारत गरीब को मिल रहा मुफ्त उपचार
  • गरीबों के पक्के मकान का सपना साकार
  • मुफ्त राशन गरीब के द्वार
  • सोच ईमानदार काम दमदार एक बार फिर भाजपा सरकार
  • बिना भेदभाव भर्ती रोजगार
  • कर्ज माफी से किसानों के जीवन में सुधार
  • चला बुलडोजर रुके अवैध कारोबार
  • बंद किये वसूली के कारोबार
  • यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने अतिथियों का आभार ज्ञापन भी किया|  इस दौरान मुख्य रूप से एथलीट अभिषेक मिश्रा, भाजयुमो उपाध्यक्ष सूरज राय, क्षेत्रीय मंत्री अम्बिकेश दुबे, महानगर उपाध्यक्ष अमित नारायण मल्ल, आशीष ओझा, महामंत्री रजत गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी राहुल साहनी,सचिन गुप्ता,मंत्री राहुल गिरी, राहुल चौबे, शुभम मिश्रा, आलोक आनंद, मंडल अध्यक्ष अभिषेक कसौधन, पंकज निषाद, विजय यादव, सुशांत राय विपुल, शिवम सिन्हा, अनमोल अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: 1,439 केंद्रीय पुलिसकर्मी आपराधिक मामलों का सामना कर रहे, 181 के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप