उन्नाव: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सेना के जवान की हुई मौत, आरोपी फरार

उन्नाव: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सेना के जवान की हुई मौत, आरोपी फरार

उन्नाव। उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के यशवंतखेड़ा गांव में शनिवार देर शाम बारात निकासी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सेना के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार थाना क्षेत्र के पितुवाखेड़ा गांव के रहने वाले रजनेश यादव की शनिवार को बारात जा …

उन्नाव। उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के यशवंतखेड़ा गांव में शनिवार देर शाम बारात निकासी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सेना के जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहार थाना क्षेत्र के पितुवाखेड़ा गांव के रहने वाले रजनेश यादव की शनिवार को बारात जा रही थी। इसी थाना क्षेत्र के यशवंतखेड़ा गांव के निवासी उज्ज्वल यादव का बेटा सोमनाथ बारात में शामिल होने आया था। बारात निकासी के दौरान मूलचंद यादव का बेटा बिहारी निवासी मणई खेड़ा थाना सरेनी रायबरेली लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा।

 

फायरिंग के दौरान पास में मौजूद उज्जवल के सीने में गोली लग गई। स्वजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर लेकर जा रहे थे,  रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं हर्ष फायरिंग का आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंचे एसपी दिनेश त्रिपाठी ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सेना का जवान था।

शनिवार को वह छुट्टी लेकर शादी में शामिल होने आया था। थानाध्यक्ष दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।