रायबरेली में रफ्तार का कहर: हाईवे पर डंपर ने बोलेरो में मारी टक्कर, महिला की मौत, 14 घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रायबरेली, अमृत विचार। सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर बारात जा रही बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार 15 लोगों में महिलाएं, पुरुष व बच्चे घायल हो गए है। वहीं इस घटना में घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही प्रशासनिक अमले तक पहुंची। एक-एक करके जिले के अधिकारी घायलों का हाल-चाल जानने के लिए जिला अस्पताल इमरजेंसी पहुंचते रहे और संबंधित को इलाज करने का सख्त निर्देश भी दिया।

शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे के आसपास मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मालिन के पुरवा में पेट्रोल टंकी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बारात जा रही बोलेरो में टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार कुल 15 लोगों में चार पुरुष चार महिलाएं व 7 बच्चे घायल हो गए है। जिनको इलाज के लिए डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी वाहनों से जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई तथा अन्य तीन महिलाएं, 4 पुरुष 7 बच्चों का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

वहीं टक्कर मारने वाले डंफ़र को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है घायलों में अंशु, अंकुर, श्री राम, संगीता, नायरा, कार्तिक, रूद्र, समेत कुल 14 लोग घायल है। बारात अमेठी जिले के जामो थाना इलाके के शिवपुर गांव से बारात लेकर रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव जा रहे थे तभी यह सब सड़क हादसे का शिकार हो गए।

घटना इतनी भयानक थी कि देख कर लोगों के रूह कांप गई। राजीव सिंह ने बताया पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

डीएम-एसपी ने घायलों का जाना हाल

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही देर रात डीएम हर्षिता माथुर व एसपी डॉ यशवीर सिंह दोनों जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं घायलों का हाल-चाल जाना। और संबंधित अधिकारियों को समुचित इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली में दर्दनाक हादसा: इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, 8-10 लोगों के फंसे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

संबंधित समाचार