राजधानी में 3 दिनों के अंदर 15 लोगों को तेंदुए ने किया घायल, वन विभाग का रेस्क्यू जारी

राजधानी में 3 दिनों के अंदर 15 लोगों को तेंदुए ने किया घायल, वन विभाग का रेस्क्यू जारी

लखनऊ। लखनऊ के गुडंबा इलाके में शनिवार सुबह पहुंचने के बाद तेंदुआ लगातार तीन दिनों तक विभिन्न कॉलोनियों और इलाकों में अब तक 15 से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। तेंदुआ अभी भी राजधानी वासियों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ है। बावजूद वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में नाकाम साबित …

लखनऊ। लखनऊ के गुडंबा इलाके में शनिवार सुबह पहुंचने के बाद तेंदुआ लगातार तीन दिनों तक विभिन्न कॉलोनियों और इलाकों में अब तक 15 से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। तेंदुआ अभी भी राजधानी वासियों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ है। बावजूद वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। वन विभाग की टीम ने रविवार की रात तकरोही के दरोगा खेड़ा इंटीग्रल यूनिवर्सिटी और बड़ा भरवारा की सूचना मिलने पर तेंदुए को वहां सर्च किया, लेकिन वह मिल ना सका।

शनिवार को वह सबसे पहले गुडंबा की घनी आबादी में गलियों में टहलते देखा गया। सीसी कैमरे की फुटेज में जब लोगों देखा तो उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस, वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने जबतक पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। इस बीच तेंदुआ कई घरों में घुसा, किसी की छत पर पहुंच गया तो किसी घर की बाउंड्रीवाल फांदकर गेट अंदर घुस गया। कभी सड़क पर आकर गलियों घूमता। जहां उसे लोग दिखते तो उन्हें दौड़ाने लगता।

तेंदुए का आतंक पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उसने अब तक करीब 15 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दहशत में लोग घरों में दुबक कर बैठ गए। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम के द्वारा फेंके गए जाल में एक बार तेंदुआ फंसा पर उनकी घोर लापरवाही से फिर चंगुल से छूटकर भाग निकला।

दंपति पर हमला, लगे कई टांके

आदिलनगर में रहने वाले राम सिंह यादव पत्नी मंजू को लेकर तड़के अस्पताल जाने के लिए निकले। वह घर से निकलकर मुख्य मार्ग पर निकले ही थे कि पीछे तेंदुआ आया। उसने हमला बोल दिया। मंजू की नाक और दाहिने हाथ पर पंजा मार कर घायल कर दिया। हाथ फट गया। यह देख राम सिंह ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग दौड़े लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके साथ ही लाठी लेकर दौड़े तो वह भाग निकला। मंजू के हाथ में कई टांके लगे हैं। वहीं, रामसिंह को भी तेंदुए ने पंचा मारा।

स्कूल की 20 फीट की बाउंड्री फांदकर घुसा अंदर, केयरटेकर की पत्नी पर हमला

गुडंबा इलाके में प्रेसीडेंसी इंटर कालेज में गजराज रावत केयर टेकर हैं। वह परिवार के साथ कालेज में थे। इस बीच सुबह करीब सवा आठ बजे तेंदुआ 20 फीट ऊंची बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुसा। इसके बाद गजराज की पत्नी विनीता पर हमला बोल दिया। घटना के समय विनीता का बेटा वीरू और बेटियां अंदर कमरे में थी। शोर सुनकर लोग दौड़े तो तेंदुआ नीबू के पेड़ पर चढ़कर भाग निकला।

दो राहगीरों को किया घायल

तेंदुए ने दोपहर यूनिटी सिटी के पास से गुजर रहीं मंजू यादव और रिंकू पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े और तेंदुए को किसी तरह भगाया। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

दो सिपाहियों को भी किया घायल

स्कूल में तेंदुए के छुपे होने की सूचना पर सिपाही वीरू और देवेंद्र पहुंचे। उनके साथ वन विभाग की टीम और कुछ स्थानीय लोग भी थे। स्कूल परिसर में यह लोग तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच एकाएक दीवार के पीछे छुपा हुआ तेंदुआ निकला और दोनों सिपाहियों पर हमला बोल कर 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर रोड पर पहुंचा और भाग फिर निकल गया।

वृद्धा को दांत से दबाया, बचाने दौड़ी पड़ोसी को भी किया घायल

स्कूल की बाउंड्रीवाल फांदकर जब तेंदुआ बाहर सड़क पर पहुंचा तो मोहल्ले की मालती देवी सामने आ गई। तेंदुए ने उन पर हमला किया। इसके बाद एक सैलून के पास घर के बाहर बैठीं राधेश्याम मैसी पर पीछे से हमला बोल दिया। उन्हें दांतों में फंसा लिया। उन्हें रोड की ओर खींचने लगा। यह देख पड़ोस में रहने वाली सुधी डंडा लेकर दौड़ी। तेंदुए ने बचाव में दौड़ी सुधी पर भी हमला बोल दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ठाकुरगंज और आशियाना में भी मचा चुका है आतंक

वर्ष 2018 में तेंदुआ ठाकुरगंज स्थित एक स्कूल के पास घनी आबादी में घुस गया था। घंटों रेस्क्यू चला था। इसके बाद आशियाना इलाके में घनी आबादी में घुसा था। उसने तत्कालीन इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह पर भी हमला बोल दिया था। त्रिलोकी सिंह ने तेंदुए को गोली मार दी थी। गोली लगने से तेंदुए की मौत हो गई थी।

डीएफओ डॉ रवि कुमार सिंह का कहना है कि वन विभाग की टीम लगी है, लेकिन अभी तक कोई लोकेशन नहीं मिली है। कुछ जगहों पर कुत्ते या किसी पशु के पग मार देखने के बाद लोग उसे तेंदुआ समझ बैठे थे। तेंदुआ की उम्र ढाई से तीन साल है। एक तेंदुआ की औसत उम्र 10 वर्ष होती है।

पढ़ें- आज उत्तर प्रदेश में सीएम आवास पर गूंजेगी गुरूवाणी, मनाया जाएगा साहिबजादा दिवस

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: नशे में धुत पिता ने बेटे की गर्दन पर रखा पैर, मासूम की दर्दनाक मौत
IPL 2025, CSK vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार बल्लेबाजी कर चेन्नई को 5 विकेट से हराया, CSK ने गंवाया 7वां मुकाबला
Lucknow Crime News : झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, दी धमकी
UP Board Exam Result 2025 : दसवीं में 96.67 प्रतिशत अंक पाकर आकांक्षा ने प्रदेश आठवें स्थान पर
होटल वियाना में बिना सूचना के रह रहे थे ओमान के पांच नागरिक : रूकने का नहीं बता सके कारण, होटल मालिक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज
Pahalgam Terror Attack : पांच पाकिस्तान भेजे गये, तीन नागरिकों को नोटिस, एलआईयू की टीम लगातार कर रही निगरानी