अमित शाह और सीएम योगी ने संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा केंद्र सरकार में केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में पहुंच गए हैं। अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही जनसैलाब द्वारा जमकर नारेबाजी होने लगी। अमित शाह …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा केंद्र सरकार में केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में पहुंच गए हैं।
अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही जनसैलाब द्वारा जमकर नारेबाजी होने लगी। अमित शाह और योगी ने लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित सरकार बनाओ अधिकार पाव रैली में उमड़ी भीड़ का अभिनंदन किया। गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हैं।
अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों और पिछड़ों की सरकार है। आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं की खैर नहीं है। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज खत्म किया गया। विपक्ष समाज को बांटने का काम कर रही है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah लखनऊ में भाजपा एवं निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को सम्बोधित करते हुए…#निषाद_समाज_भाजपा_के_साथ https://t.co/jEjhwYv0AE
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 17, 2021
इतना ही नहीं अमित शाह ने मंच पर निषाद के साथ इस बार 300 पार का नारा दिया। इसके साथ ही 2019 की जीत में निषाद समुदाय का बड़ा योगदान भी बताया। अमित शाह ने कहा कि आज रमाबाई मैदान में राम भक्तों का जमावड़ा है। उन्होंने सवाल किया श्रीराम का तिरपाल किसने रखा।
अमित शाह ने श्रीराम के नारे के साथ संबोधन शुरू किया और कहा कि आज की सभा राम भक्तों की महासभा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा पहले माफियाओं को संरक्षण मिलता था। अब हमारी सरकार बुलडोजर चलाती है। योगी ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वह करती है। अयोध्या में आज राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है।
निषाद समाज हमेशा श्री राम को याद करता है। योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह रणनीति से पार्टी ने सफलता प्राप्त की। भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत की सरकार बनाई।
पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, एक्यूआई 342 रहा