आज का राशिफल। 09 दिसंबर, 2021

आज का राशिफल। 09 दिसंबर, 2021

मेष आज आप काम के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। नई सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वृष आज उच्च अधिकारी आपसे विरोध व्यक्त कर सकते हैं। शिक्षा …

मेष

आज आप काम के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। नई सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष

आज उच्च अधिकारी आपसे विरोध व्यक्त कर सकते हैं। शिक्षा में बाधा आ सकती है। अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहें। किसी बुजुर्ग के सेहत की चिंता रहेगी। काम के दबाव में स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे। आपके चलते हुए काम रुक सकते हैं।

मिथुन

आज दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह न दें। आपको अपनी छवि की चिन्ता रहेगी। ऑफिस में आपको परेशानियों का अनुभव करने पड़ेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आने से आपका बैंक-बैलेंस प्रभावित हो सकता है।

कर्क

आज नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट संबंधी कार्यों के लिए दिन बहुत शुभ है। कारोबार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित रहेंगे। पार्टनरों के साथ मतभेद दूर होंगे।

सिंह

आज समय का दुरुपयोग न करें। लंबित मामलों को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। नए तरीके से काम करने के अवसर मिलेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। लापरवाही में काम बिगड़ने की आशंका है।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। गैर-जरूरी वस्तुओं को खरीदने पर आपका धन खर्च होगा। कला क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ नहीं है। व्यर्थ के कार्यों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। प्रेमी जन के साथ सारी बातें शेयर न करें।

तुला

आज जॉब में छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहेगी। नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। बातचीत के दौरान गलत शब्दों का चयन न करें। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। कृषि कार्यों से धन लाभ होगा।

वृश्चिक

आज अधिकारी वर्ग आपकी काफी प्रशंसा करेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को करियर के मौके मिलेंगे। काम के अतिरिक्त बोझ के बावजूद आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

धनु

आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। जोखिम भरे निवेश से आपको बचना चाहिए। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। व्यापार में उत्पादन क्षमता बढ़ने से प्रसन्नता होगी। सामाजिक कार्यों में संलग्न रहेंगे।

मकर

आज भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित हो सकते हैं। तनावपूर्ण स्थितियों के बाद भी आप अपना काम अच्छी तरह से कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन का आनंद उठायेंगे। पुराने मित्रों से आपकी मुलाक़ात होगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ

आज जॉब में परेशानियां बढ़ने की आशंका है। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। आज बड़ा महत्वपूर्ण काम करना उचित नहीं है। महत्वपूर्ण सामान गुम हो सकता है।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ की स्थितियां बनेंगी। आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।