गोरखपुर: वरमाला स्टेज पर प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में मारी एंट्री, दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर, जानें फिर क्या हुआ?

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गाव में बीती रात एक शादी में अजीब वाकया हुआ। दूल्हा दुल्हन के स्टेज पर दुल्हन का प्रेमी ने एंट्री ली और दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया। यह देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। मामला गरम होते देख दुल्हन के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दिया। …
गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गाव में बीती रात एक शादी में अजीब वाकया हुआ। दूल्हा दुल्हन के स्टेज पर दुल्हन का प्रेमी ने एंट्री ली और दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया। यह देख लोग आश्चर्यचकित रह गए। मामला गरम होते देख दुल्हन के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने देर रात तीन बजे तक ग्राम प्रधान, वृद्धजनों और बुद्धिजीवियों की मदद से मामला सुलझा दिया और आज सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा करा के घर ले गया।
बताते चले कि हरपुर बुदहट थानां क्षेत्र के एक गाव में एक लड़का और लड़की एक दूसरे से प्रेम करते थे, कुछ माह पहले लड़का बाहर कमाने चला गया। इसी बीच परिजनों ने लड़की की शादी तय कर दिया। लड़के ने जब लड़की की शादी की बात सुनी तो वह दो दिन पहले गाव वापस आ गया। बीती रात एक दिसम्बर को लड़की की शादी के वरमाला स्टेज पर अभी दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते की प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया और दोनो एक दूसरे के गले मिल गए।
यह देख लोग अवाक रह गए, लड़की के परिजनों ने 112 नम्बर पर सूचना दिया। इसी बीच दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच मामला गरम हो गया। उधर प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्यार का बुखार उतर गया, वह अपने घर चला गया इसी बीच लड़की और दूल्हा पक्ष के सम्भ्रान्त लोगो ने मामले को सुलझाया और आज सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर चला गया।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, सदन में मेयर मुर्दाबाद के नारे