सीतापुर: तीन दिन से लापता किशोर की हत्या कर कुएं में फेंकी लाश, जांच शुरू

सीतापुर। जिले के कोतवाली देहात इलाके में एक किशोर की हत्या कर उसकी लाश जंगल में स्थित कुएं में फेंक दी गई। कुंए से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। वहीं, मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जानकारी अनुसार मृतक तीन दिन से …
सीतापुर। जिले के कोतवाली देहात इलाके में एक किशोर की हत्या कर उसकी लाश जंगल में स्थित कुएं में फेंक दी गई। कुंए से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया। वहीं, मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जानकारी अनुसार मृतक तीन दिन से लापता था। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिवार वालों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि कोतवाली देहात इलाके के बनेहटा गांव निवासी गुड्डू का पंद्रह वर्षीय बेटा अर्जुन तीन दिन से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन अर्जुन का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह लोग गांव के पड़ोस स्थित जंगल की ओर गए तो वहां स्थित एक सूखे कुएं में दुर्गंध आ रही थी।
पढ़ें: वारंट के बावजूद हरदोई में सपना चौधरी ने लगाए ठुमके
इसकी जानकारी होने पर लोग कुएं के पास गए तो उसमें किशोर का शव पड़ा देखा। जिसके बाद गांव में सूचना दी गई। खबर होते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर इंस्पेक्टर कोतवाली देहात हमराही बल के साथ के मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालवाया। मृतक के गले व सीने पर चोट के निशान है। माना जा रहा है कि किशोर की हत्या करने के बाद उसकी लाश कुएं में फेंक दी गई।
परिवार के लोग भी यहीं आशंका जता रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रथमदृष्टया पड़ोस के गांव के कुछ लोगों से मृतक के परिवार वालों के लेनदेन का विवाद प्रकाश में आया है। इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिवार वालों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी थी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार का कहना है कि किशोर की हत्या कर लाश कुएं में फेंकी गई है। लेकिन हत्या किसने और क्यों की है, इसको लेकर जांच की जा रही है। उनका कहना है कि मृतक के परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।