हल्द्वानी: आपदा प्रभावित 131 लोगों की मुआवजे की मांग, डीएम को भेजी रिपोर्ट

हल्द्वानी: आपदा प्रभावित 131 लोगों की मुआवजे की मांग, डीएम को भेजी रिपोर्ट

भवाली, अमृत विचार। आपदा से भवाली नगर पालिका में 131 लोगों को नुकसान पहुंचा है। पालिका ने प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन कर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। पालिकाध्यक्ष ने डीएम से प्रभावितों को जल्द से जल्द मदद की मांग की है। नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि आपदा के कारण क्षेत्र के …

भवाली, अमृत विचार। आपदा से भवाली नगर पालिका में 131 लोगों को नुकसान पहुंचा है। पालिका ने प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन कर डीएम को रिपोर्ट भेजी है। पालिकाध्यक्ष ने डीएम से प्रभावितों को जल्द से जल्द मदद की मांग की है।

नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि आपदा के कारण क्षेत्र के 131 लोग प्रभावित हुए हैं। इन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। आपदा ने कई प्रभावितों को बर्बाद कर दिया है।

आपदा से प्रभावित 131 लोगो के नुकसान की फाईल बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय को आपदा राहत कार्य और आपदा के उचित मुकावजे के लिए पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने सौपी। साथ ही नगर पालिका क्षेत्र भवाली में दैविय आपदा से हुए अनुमानित 5 करोड़ सत्ताईस लिख सार्वजानिक नुकसान की भी रिपोर्ट बनाकर जिला अधिकारी कार्यालय में सौपी है।

वही नैनीताल रोड, राष्ट्रीय राज मार्ग, प्रान्तीय खण्ड नैनीताल के अधिकारियों से नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने दूरभाष पर वार्ता कर नैनीताल रोड में मुख्य चौराहा भवाली से सैनिटोरियम तक व रामगढ़ रोड तिराहे से श्यामखेत की ओर मुख्य राज मार्ग में जगह जगह आते मलवे को हटाने का निवेदन किया है। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राज मार्ग व प्रान्तीय खंड नैनीताल के अधिकारियों ने 3-4 दिन में जे सी बी मशीन
लगाकर मलवा हटाने का आश्वासन दिया है।