रायबरेलीः सुहागिन महिलाओं ने सौभाग्य और सुहाग के लिए व्रत रख किया चांद का दीदार

रायबरेलीः सुहागिन महिलाओं ने सौभाग्य और सुहाग के लिए व्रत रख किया चांद का दीदार

रायबरेली। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने रविवार को निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की। अखंड सौभाग्य बना रहे इसे लेकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रात में चतुर्थी के चांद को अर्घ्य दिया। बहुओं ने सास से आशीर्वाद लिया। पर्व पर नई नवेली दुल्हनों में खासा उत्साह दिखा। पति टी …

रायबरेली। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने रविवार को निर्जला व्रत रख पति की दीर्घायु की कामना की। अखंड सौभाग्य बना रहे इसे लेकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रात में चतुर्थी के चांद को अर्घ्य दिया। बहुओं ने सास से आशीर्वाद लिया। पर्व पर नई नवेली दुल्हनों में खासा उत्साह दिखा।

पति टी लंबी उम्र के लिए कार्तिक माह की चतुर्थी का विशेष महत्व है। रविवार को कलवा चौथ होने से सुबह से ही महिलाएं पूजा के लिए जुटी रही। शाम को शुभ मुहुर्त में शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई तथा करवा माता की कथा पढी गई। इसके बाद चांद निकलने का इंतजार हुआ। जब आसमान में चांद दिखा तो उसका नमन कर उसे महिलाओं ने अर्घ्य दिया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई।

बाजारों में रही भारी भीड़

करवा चौथ के कारण रविवार को बाजारों में खासी भीड़ रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। खासकर साड़ियों की दुकान पर अधिक भीड़ रही वहीं सुपर मार्केट में तीसरे दिन मेहंदी हट में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। बाजार में भीड़ के कारण, कैपरगंज, खालसा चौक, फिरोजगांधी चौराहा, बस स्टेशन रोड पर जाम का झाम भी रहा।

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री