हल्द्वानी: बंदियों ने परोसी जज साहब को दाल-रोटी

हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद बंदी आखिर कैसा खाना खाते हैं, उसकी गुणवत्ता और स्वाद कैसा है। इसकी जमीनी हकीकत परखने के लिए रविवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा हल्द्वानी जेल पहुंचे। यहां बंदियों ने उन्हें दाल-रोटी परोसी। जज साहब ने जायका लिया और संस्तुष्टि जाहिर की। दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जेल में बंद बंदी आखिर कैसा खाना खाते हैं, उसकी गुणवत्ता और स्वाद कैसा है। इसकी जमीनी हकीकत परखने के लिए रविवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा हल्द्वानी जेल पहुंचे। यहां बंदियों ने उन्हें दाल-रोटी परोसी। जज साहब ने जायका लिया और संस्तुष्टि जाहिर की।
दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को जेल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके लिए हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा, जज राजीव खुल्बे, जिला जज प्रेम सिंह खीमाल, जिला जज राजेंद्र जोशी सुबह जेल पहुंचे। यहां उन्होंने बैरक नंबर दो, तीन और चार (ए) के साथ महिला बैरक का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बंदियों से परेशानी के बारे में पूछा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया। जिसके बाद सभी भंडारे में पहुंचे। जहां चख कर दाल-रोटी की गुणवत्ता परखी गई। इस दौरान जमानत के सत्यापन की समस्या सामने आई। जिसके निस्तारण की बात कही गई।
कुल मिलाकर सभी जेल की व्यवस्था से संतुष्ट थे। इस दौरान शिविर लगाकर बंदियों को जानकारी दी गई। जिसमें जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखीजा अन्य जेल अधिकारियों के साथ मौजूद रहे।