सीतापुर: तेज हुआ कांग्रेसियों का आंदोलन, बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

सीतापुर: तेज हुआ कांग्रेसियों का आंदोलन, बैरिकेडिंग तोड़कर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

सीतापुर। करीब 30 घंटे से ज्यादा पुलिस कस्टडी में सीतापुर के द्वितीय वाहिनी पीएसी में रोक कर रखी गई प्रियंका गांधी को लेकर चल रहा कांग्रेस का आंदोलन और तेज हो गया है। धरना स्थल पर कांग्रेसियों की भीड़ बढ़ रही है। कई जनपदों से लोग आ गए हैं। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं व पुलिस …

सीतापुर। करीब 30 घंटे से ज्यादा पुलिस कस्टडी में सीतापुर के द्वितीय वाहिनी पीएसी में रोक कर रखी गई प्रियंका गांधी को लेकर चल रहा कांग्रेस का आंदोलन और तेज हो गया है। धरना स्थल पर कांग्रेसियों की भीड़ बढ़ रही है। कई जनपदों से लोग आ गए हैं। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं व पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कांग्रेसियों ने शहर के रोडवेज चौराहे के पास लगाए गए बैरीकेटिंग को तोड़ दिया। इस बीच शहर कोतवाल टीपी सिंह व कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्ट हाउस में मौजूद प्रियंका गांधी से मिलने के लिए डीएम एसपी भी पहुंचे थे।

जानकार बताते हैं कि जिले के अधिकारियों ने कांग्रेस महासचिव से वापस चले जाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव नामंजूर कर दिया। प्रियंका गांधी इस बात पर डटी हुई हैं कि उन्हें यहां से सीधे लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने करनी है। प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है। साथ ही प्रियंका गांधी और उनके साथ मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरा भी पीएसी के ग्राउंड में उड़ाया। ड्रोन कैमरे के जरिए उन लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पीएसी गेट के बाहर कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा है। कई बड़े नेता भी पहुंचे हैं। धरना स्थल पर कांग्रेसी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बयान बाजी कर रहे हैं।

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री