Manish Gupta Death Case: मृतक के घर पर सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

कानपुर। गोरखपुर पुलिस  की कथित पिटाई से व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है।  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के पहुंचने से पहले ही सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मनीष गुप्ता के घर पहुंच गए। इसी बीच उन्होंने मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मिनाक्षी गुप्ता की मुख्यमंत्री …

कानपुर। गोरखपुर पुलिस  की कथित पिटाई से व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है।  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के पहुंचने से पहले ही सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मनीष गुप्ता के घर पहुंच गए।

इसी बीच उन्होंने मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मिनाक्षी गुप्ता की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात का विरोध करते हुए पुलिस से धक्का-मुक्की की। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के पहले अखिलेश यादव की मुलाक़ात होगी। इस दौरान मिनाक्षी गुप्ता सपा कार्यकर्ताओं से शांति की अपील भी करती रहीं।

इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मनीष गुप्ता के घर पहुंचे और पत्नी मिनाक्षी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाक़ात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया।

पीड़ित परिवार से मुलाक़ात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मृतक की पत्नी को सरकार 2 करोड़ की आर्थिक मदद दे। उन्होंने कहा कि पुलिस जब बूथ लुटेगी तो न्याय क्या दिलाएगी। उन्होंने डीएम और एसएसपी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए। गोरखपुर होटल के सबूत मिटाए गए। घर का कमाने वाला चला गया। यह चिंता का विषय है।

उन्होंने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से मामले की जांच करवाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि तब दोषियों को सजा नहीं मिलेगी जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी। अखिलेश यादव ने परिवार को 20 लाख रुपये का चेक भी सौंपा और कहा कि पार्टी आगे भी उनकी मदद करती रहेगी।