अमेठी: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 750 पहलवान कर रहे प्रतिभाग

अमेठी: राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 750 पहलवान कर रहे प्रतिभाग

अमेठी। सैनिक स्कूल कौहार में भारतीय कुश्ती संघ एवं उत्थान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2021 का आज भव्य रुप से शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी तथा केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय …

अमेठी। सैनिक स्कूल कौहार में भारतीय कुश्ती संघ एवं उत्थान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता-2021 का आज भव्य रुप से शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी तथा केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री संसदीय कार्य ग्रामीण विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश आनंद स्वरूप शुक्ल, राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सुरेश पासी, राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक अमेठी गरिमा सिंह मौजूद रहे।

कुश्ती प्रतियोगिता में पूरे देश के कोने कोने से लगभग 750 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। वहीं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हेतु गीता फोगाट और बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे इस दौरान जहां उड़ीसा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, सहित देश के कोने-कोने से पहलवान प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने आए। वहीं केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने कहा कि अमेठी के इतिहास में पहली बार इस तरह का राष्ट्रीय कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है।

जो खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खिलाड़ियों को नई दिशा और दशा प्रदान करेगा तथा खिलाड़ियों प्रतिभा का प्रदर्शित करने का प्लेटफार्म मिला है। इस दौरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा जो खिलाड़ी यहां पर विजेता होगा सीधे अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्राम के लिए हवाई जहाज से कार्निया भेजा जाएगा। इस दौरान मंच से राज्य मंत्री सुरेश पासी, राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इसे अमेठी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा खेल प्रतियोगिता बताया। वही जनपद सभी जनप्रतिनिधि सहित हजारों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

जहां इस खेल में पुरुष और महिला पहलवान एक दूसरे से प्रतिभाग करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनाँक 18 सितम्बर को अमेठी सांसद स्मृति इरानी एवं कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री सुरेश पासी, विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक अमेठी गरिमा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी उपस्थित रहेंगे।