फतेहपुर: शहीद जवान का शव आते ही उमड़ पड़ा जनसैलाब, सम्मान के साथ अंत्येष्टि

फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गूझी गांव में सेना के जवान सुरेश पाल उम्र 45 वर्ष पुत्र पुछु पाल का पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह आया तो गांव में शोक का माहौल छा गया, शहीद जवान के शव को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुंझी गांव निवासी सुरेश पाल मध्य प्रदेश के …
फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गूझी गांव में सेना के जवान सुरेश पाल उम्र 45 वर्ष पुत्र पुछु पाल का पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह आया तो गांव में शोक का माहौल छा गया, शहीद जवान के शव को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुंझी गांव निवासी सुरेश पाल मध्य प्रदेश के सागर जनपद में सेना के जवान के पद पर तैनात थे। दो दिन पहले उनकी ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और उनका देहांत हो गया।
जब परिवारी जनों को जानकारी हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया है और गांव में शोक का माहौल सा छा गया। गुरुवार की सुबह जैसे ही सेना के जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो गांव का माहौल गमगीन हो गया पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के जवानो ने पार्थिव शरीर को सलामी दी और मंत्रोच्चारण के साथ शव पंचतत्व में विलीन किया गया। इस मौके पर गांव के सैकड़ों लोग सुरेश पाल को अंतिम विदाई पहुंचे। ग्रामवासियों का कहना था कि सुरेश पाल सबका प्रिय था।