लखनऊ: इकाना स्टेडियम में हुआ ओलंपिक पदक विजेताओं सम्मान, सीएम योगी ने किया ये बड़ा ऐलान

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में हुआ ओलंपिक पदक विजेताओं सम्मान, सीएम योगी ने किया ये बड़ा ऐलान

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार का दिन खेलों व खिलाड़ियों के लिए बेहद खास था। टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं व  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का प्रदेश सरकार ने सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि …

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार का दिन खेलों व खिलाड़ियों के लिए बेहद खास था। टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं व  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का प्रदेश सरकार ने सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन दोनों खेलों को दस वर्ष तक प्रदेश सरकार वित्त पोषित करेगी।

पूरे प्रदेश से आए हजारों खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना की जाएगी। इसके अलावा मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय भी बनाया जाएगा। कहा कि यह हमारे लिए गर्व का मौका है, जब हम ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान कर रहे हैं। यह मौका है जब भारत ने ओलंपिक इतिहास का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि जो भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करता है उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री ने नगद पुरस्कार, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साह भी बढ़ाया। भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपया, मीराबाई चानू व रवि कुमार दहिया को डेढ़-डेढ़ करोड रुपया, पीवी सिंधू, बजरंग पुनिया व लवलीना तथा पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया। महिला हाकी टीम की सभी सदस्यों, दीपक पुनिया तथा अदिति अशोक को 50-50 लाख और उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया।

खिलाड़ियों को कुल 42 करोड़ की सम्मान राशि वितरित की गई। समारोह में प्रदेश के हर जिले से 75 खिलाड़ी शामिल हुए। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री स्वाति सिंह, मंत्री महेन्द्र सिंह, ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र ध्रुव बत्रा, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पाण्डेय तथा उत्तर प्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष विराज सागर दास मौजूद रहे ।

ताजा समाचार