आगरा: वनखंडी महादेव मंदिर के महंत ने देर रात त्यागा शरीर, परिसर में दी जाएगी समाधि

आगरा। जिले के सबसे ऊंची चढ़ाई वाले वनखंडी महादेव मंदिर के महंत ने देर रात शरीर का त्याग कर दिया। मंदिर के 86 वर्षीय महंत रघुनाथ भोलेनाथ विशेष शक्तियों वाले माने जाते थे। उनकी एक आवाज पर गौशाला की सैकड़ों गाय आकर उन्हें दुलार करने लगती थीं। शरीर का त्याग करने के बाद मंदिर परिसर …
आगरा। जिले के सबसे ऊंची चढ़ाई वाले वनखंडी महादेव मंदिर के महंत ने देर रात शरीर का त्याग कर दिया। मंदिर के 86 वर्षीय महंत रघुनाथ भोलेनाथ विशेष शक्तियों वाले माने जाते थे। उनकी एक आवाज पर गौशाला की सैकड़ों गाय आकर उन्हें दुलार करने लगती थीं।
शरीर का त्याग करने के बाद मंदिर परिसर में ही उनके शरीर को भक्तों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। भक्तों के अनुसार उन्हें मंदिर परिसर में ही समाधि दी जाएगी।
महंत के देहावसान के बाद भक्तों ने उन्हें भगवा वस्त्र पहना कर अंतिम दर्शनों के लिए बिठाया है। भक्तों के अनुसार मंदिर परिसर में ही उनके गुरु स्व राधे श्याम जी के पास उनको समाधि दी जाएगी।