जम्मू-कश्मीर में आज से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली, यहां मिलेगी आपको पूरी जानकारी

जो युवा अग्निवीर भर्ती के इंतजार में थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 सितंबर से शुरू हो रही है। बता दें रैली की शुरुआत शनिवार को हैदरबेग, पट्टन में शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवेदन किया था, उन्हें जम्मू-कश्मीर …

जो युवा अग्निवीर भर्ती के इंतजार में थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 सितंबर से शुरू हो रही है। बता दें रैली की शुरुआत शनिवार को हैदरबेग, पट्टन में शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवेदन किया था, उन्हें जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश के दस जिलों और लद्दाख के दो जिलों में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में उपस्थित रहना होगा।

आपको बता दें अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रैली में शामिल होने के लिए एक निश्चित तारीख आवंटित की गई है। इस भर्ती रैली को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सेना, केंद्र शासित प्रदेश और जिला प्रशासन ने हाथ मिलाया है। रविवार से भर्ती रैली में बड़ी संख्या में लड़कों के शामिल होने की संभावना है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती रैली में शामिल होना चाहते हैं, वे यहां पहुंचकर बताए गए नियमों के अनुसार हिस्सा ले सकते हैं। ये भर्ती रैली 17 सितंबर 2022 यानी आज से शुरू होने वाली है।

बता दें सैन्य अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पांच अगस्त को शुरू हुआ था और यह तीन सितंबर, 2022 को खत्म हो गया था। ये भी जान लें अग्निवीर सेना भर्ती रैलियों का आयोजन भारतीय सेना के 40 हजार पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इन्हें पूरा करने के लिए तीन महीने में 85 भर्ती रैलियां करायी जाएंगी। इसके लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को जिले का मूल निवासी होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- CUET Result 2022: सीयूईटी में 19800 छात्रों के 100 परसेंटाइल, इन विषयों की कटऑफ जाएगी हाई