आज का राशिफल। 23 जून, 2022

आज का राशिफल। 23 जून, 2022

मेष आज सारे काम आपके अनुसार पूर्ण होंगे। विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए अच्छा समय है। घर के जरूरत की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदी कर सकते हैं। आज अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए प्रवृत्त रहेंगे। वृष आज जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट अपना सकते हैं। लेकिन इससे नुकसान की …

मेष

आज सारे काम आपके अनुसार पूर्ण होंगे। विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए अच्छा समय है। घर के जरूरत की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदी कर सकते हैं। आज अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए प्रवृत्त रहेंगे।

वृष

आज जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट अपना सकते हैं। लेकिन इससे नुकसान की आशंका भी है। कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व घट सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम सा हो सकता है।

मिथुन

आज अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे। इससे पुराने केसों में आपको सफलता मिल सकती है। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। आज का समय परिवार के साथ मनोरञ्जन में व्यतीत होगा। नई विधाओं को सीखने के लिए दिन बेहतरीन है।

कर्क

आज घर में सगे-सम्बन्धियों का आगमन हो सकता है। कारोबार में बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी बड़ी डील के हिस्सेदार बन सकते हैं। नकदी की समस्या खत्म होने से मानसिक सन्तुष्टि महसूस करेंगे।

सिंह

आज वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। लेखन और मीडिया से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। आपको अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं करना चाहिए। काम की बारीकियों पर ध्यान देंगे। बच्चों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं।

कन्या

आज अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें। शुगर के रोगी अपने खानपान पर ध्यान दें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

तुला

आज भौतिक सुखों को लेकर आकर्षित हो सकते हैं। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखें। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज नया काम शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी तैयारी कर लें। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा।

धनु

आज नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। किसी परेशानी का समाधान मिलने से आनन्दित रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत बातों को लोगों के समक्ष सार्वजनिक न करें। सामाजिक और परोपकार के कार्यों के कारण आपका यश बढ़ेगा।

मकर

आज प्रेम संबंधों में थोड़ी नकारात्मकता रहेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिये। किसी से ज्यादा बहस न करें अन्यथा मानहानि हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें। रियल एस्टेट को लेकर मामले शुभ नहीं रहेंगे।

कुंभ

आज नए व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। लोगों के सामने आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कांरोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है। अपने कर्म पर विश्वास रखें। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आय और व्यय में सन्तुलन रहेगा।

मीन

आज जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। आपके काम अपेक्षाकृत तीव्र गति से पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।