दुनिया भर में सामने आए मंकीपॉक्स के 780 मामले, डब्ल्यूएचओ ने की पुष्टि

दुनिया भर में सामने आए मंकीपॉक्स के 780 मामले, डब्ल्यूएचओ ने की पुष्टि

संयुक्त राष्ट्र /जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के चार क्षेत्रों के 27 देशों में दो जून तक मंकीपॉक्स के कुल 780 मामलों की प्रयोगशाला जांच में पुष्टि हुई है या उनकी पहचान की गई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि महामारी विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं, हालांकि अभी तक सामने आए …

संयुक्त राष्ट्र /जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के चार क्षेत्रों के 27 देशों में दो जून तक मंकीपॉक्स के कुल 780 मामलों की प्रयोगशाला जांच में पुष्टि हुई है या उनकी पहचान की गई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि महामारी विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं, हालांकि अभी तक सामने आए मामलों में लोगों के यौन स्वास्थ्य या अन्य स्वास्थ्य कारणों के चलते इसकी चपेट में आने की बात सामने आई है।

इसमें पुरुषों का पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाना (एमएसएम) एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आया है। एजेंसी के अनुसार, पश्चिम अफ्रीकी में सामने आए इसके मामलों की पुष्टि नमूनों की जांच के जरिए की गई है। जांच से पता लगा है कि संक्रमित लोगों में से अधिकतर ने पश्चिम या मध्य अफ्रीका के बजाय यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका के देशों की यात्रा की थी, जहां मंकीपॉक्स वायरस स्थानिक है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, गैबॉन, घाना (केवल जानवरों में मामले सामने आए हैं), कोटे डी आइवर, लाइबेरिया, नाइजीरिया, कांगो गणराज्य और सिएरा लियोन में मंकीपॉक्स वायरस स्थानिक है। बेनिन और दक्षिण सूडान ने इसके बाहर से देश में आने की जानकारी दी थी।

वर्तमान में, पश्चिम अफ्रीकी में कैमरून और नाइजीरिया में इसके मामले सामने आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, विभिन्न देशों की स्थिति पर अद्यतन जानकारी हासिल की जा रही है। डब्ल्यूएचओ के चार क्षेत्रों के 27 देशों में दो जून तक, 780 मामलों की प्रयोगशाला जांच में पुष्टि हुई है या उनकी पहचान की गई है। 29 मई तक प्रयोगशाला जांच में 257 मामलों की पुष्टि हुई थी।

ये भी पढ़ें:- पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी में पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को किया तलब

ताजा समाचार

Farrukhabad News: विवाह समारोह में टेंट लगा रहे टेंट कर्मी की बिजली करंट से मौत...परिजनों में मचा कोहराम
Moradabad News : पीएम मोदी के पास पहुंची किफायततुल्ला की जय श्रीराम लिखी ढोलक  
बदायूं: पोलिंग बूथ पर सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रात्रि में घर जा सकेंगी महिला कार्मिक, ये हैं नियम
PM Modi Road Show: कानपुरवासियों के लिए चार मई का दिन होगा बेहद खास...पीएम मोदी 4 बजे 400 पार के लिए करेंगे रोड शो, ये बड़ी हस्तियां रहेगी मौजूद
Loksabha election 2024: प्रथमेश मिश्र को बसपा ने प्रतापगढ़ से घोषित किया लोकसभा प्रत्याशी
Uttarakhand Board Result Live: 10th में प्रियांशी तो 12th में पीयूष ने मारी बाजी, इन प link पर जाकर देखें अपना Result